मध्यप्रदेश

एमपी की संस्कारधानी जबलपुर की इस सुपरफास्ट ट्रेन का बदल गया है टाइमिंग, फटाफट से चेक करें नया टाइम टेबल

Delhi Ashoknagar Train News
x
Jabalpur Chandafort Weekly Superfast Train: जबलपुर वासियो के लिए बड़ी खबर है।

Jabalpur Chandafort Weekly Superfast Train: जबलपुर वासियो के लिए बड़ी खबर है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाडी संख्या 22174 जबलपुर-चांदाफोर्ट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की सेवा दिनांक 30.06.2022 से आगामी सूचना तक के लिये पुनः बहाल की जा रही है। जिसकी समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है।

बता दें कि पहले इस ट्रेन का जबलपुर से प्रस्थान समय प्रातः 05:45 जे घोषित किया गया था, जिसे अब परवर्तित करके प्रातः 05.15 बजे किया गया है। अन्य स्टेशनो पर परवर्तित समय सारिणी की जानकारी निम्न है।

Jabalpur Chandafort Train Time Table

गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर से चांदाफोर्ट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार त्रि - साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन दिनांक 30.06.2022 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 05:15 बजे प्रस्थान कर मदनमहल 05:23 बजे, नैनपुर 07:45 बजे, बालाघाट 08:55 बजे, गोंदिया 09:40 बजे पहुँचकर 13:45 बजे चांदाफोर्ट स्टेशन पहुॅचेगी। वापसी में गाडी में कोई परिवर्तन नही किया गया पूर्व में जारी समय सारिणी के अनुसार ही चलेगी।

Next Story