मध्यप्रदेश

MPESB: टाइम टेबल जारी, अगले तीन महीनो में यह परीक्षाएं लेगा एमपी कर्मचारी चयन मंडल, जानें कब है आपकी परीक्षा?

MPESB Exams Time Table 2023
x
MPESB Exams Time Table 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने घोषित की परीक्षाओं की तारीख, छह भर्ती परीक्षाओं की समय सारिणी वेबसाइट पर की गई अपलोड

MPESB Exam Schedule 2023: एमपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखो उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। यह खबर उनके आगामी परीक्षाओ को लेकर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Employees Selection Board) ने आगामी तीन माह में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। बता दें की मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा सभी परीक्षाओं की समय- सारिणी के साथ नियमावली भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

छह मई तक होंगे आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार समूह 1 उप समूह 1 के अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की गई है, वहीं समूह 2 उप समूह 1 ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) पदों की भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा होगी। सभी संयुक्त परीक्षा के लिए छह मई तक आवेदन होंगे।

तीन महीने में ये परीक्षाएं होंगी

  • 2 मई से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2023 का आयोजन होगा
  • 2 मई वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक ५ ( कार्यपालिक) वन विभाग, जेल प्रहरी ( कार्यपालिक), जेल विभाग संयुक्त परीक्षा -2023 का आयोजन होगा।
  • 8 जून से प्री नर्सिंग सलेक्शन टेस्ट- 2020 की परीक्षा होगी।
  • 17 जून से ग्रुप-5 स्टाफ नर्स, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023
  • 2 जुलाई से ग्रुप- 4, सहायक ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य संयुक्त परीक्षा 2023
  • 15 जुलाई से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, अन्य पदों के लिए परीक्षा

भर्ती परीक्षाओं के लिए एक बार ही चुकानी पड़ेगी फीस

इसी बीच उम्मीदवारो के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें की एमपी में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क देना होगा। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद लागू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को सभी विभागों कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में सरकार एक लाख 24 हजार रिक्त शासकीय पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया कर रही है। अधिकतर पद कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। अभी तक युवाओं को अलग-अलग विभागों के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने शुल्क भी अलग-अलग देना होता था। इससे युवाओं पर आर्थिक भार बढ़ता था।

से देखते हुए मुख्यमंत्री ने समस्त परीक्षाओं के लिए एक बार ही शुल्क लने की घोषणा की थी। इसे क्रियान्वित करते हुए सामान प्रशासन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि समस्त परीक्षा में अब उम्मीदवार से एक बार ही परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। आवेदक को एक बार में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद पहली परीक्षा में आवेदन भरने के समय उसे निर्धारित परीक्षा एवं पोर्टल शुल्क देना होगा। इसके बाद किसी अन्य परीक्षा में आवेदन भरते समय परीक्षा शुल्क नहीं लगेगा।

Next Story