मध्यप्रदेश

बदलने वाला है भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल, फटाफट से जानें कितने बजे पहुंचेगी आपके शहर?

बदलने वाला है भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल, फटाफट से जानें कितने बजे पहुंचेगी आपके शहर?
x
Bhopal Delhi Vande Bharat Express New Time Table: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

Bhopal Delhi Vande Bharat Express New Time Table: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन रेलवे द्वार दिनांक 18 सितंबर 2023 से गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस (Rani Kamlapati-Hazrat Nizamuddin-Rani Kamlapati Vande Bharat Express) के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव समय में वृद्धि करते हुए संशोधित समय-सारणी के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह होगा नया टाइम टेबल

जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से 05.40 बजे प्रस्थान कर, 08.39 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुँचकर, 08.43 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान कर, 09.41 बजे ग्वालियर पहुंचकर, 09.45 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 11.11 बजे अगरा कैंट पहुँचकर, 11.15 आगरा कैंट से प्रस्थान कर 13.15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से 14.40 बजे प्रस्थान कर 16.20 बजे अगरा कैट पहुँचकर 16.24 आगरा कैंट से प्रस्थान कर 17.38 बजे ग्वालियर पहुँचकर, 17.42 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 18.56 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुँचकर, 19.00 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान कर, 22.15 रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Next Story