मध्यप्रदेश

एमपी के सिवनी में करंट लगाकर किया बाघ का शिकार, जंगल में मिला शव

Sanjay Patel
12 Jan 2023 6:34 AM GMT
एमपी के सिवनी में करंट लगाकर किया बाघ का शिकार, जंगल में मिला शव
x
वन्य प्राणियों का शिकार करंट लगाकर शिकारियों द्वारा किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सिवनी का सामने आया है।

वन्य प्राणियों का शिकार करंट लगाकर शिकारियों द्वारा किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सिवनी का सामने आया है। 11 केवी बिजली लाइन से फैलाए गए करंट की चपेट में आने से एक बाघ की मौत हो गई। नर बाघ की मौत के मामले में वन अमले ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछतांछ की जा रही है।

बकरमपाठ गांव में मिला शव

वन अमले को गश्ती के दौरान चौपर नाला से लगे जंगल व खेत की सीमा पर बाघ का शव दिखाई पड़ा। जिसकी जानकारी वन अमले द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर डॉ. अखिलेश मिश्रा पहुंचे जिनके द्वारा बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया गया। वन परिक्षेत्र रूखड़ के रेंजर दानिस उइके के मुताबिक घटनासथल पर 11 केवी बिजली लाइन से करंट फैलाने के साक्ष्य भी पाए गए हैं। बताया गया है कि खेत से लगी जंगल की सीमा तक खूटी लगाकर करंट फैलाया गया था। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने मौके से खूटियां भी बरामद की हैं।

एक संदिग्ध को लिया हिरासत में

ममला दक्षिण सामान्य वनमंडल के रूखड वन परिक्षेत्र के दरासी बीट के बरकमपाठ गांव का बताया गया है। डाग स्क्वाड टीम घटनास्थल के आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चला रही है। मृत बाघ तकरीबन 8 साल का बताया गया है जो वयस्क नर है। इस बाघ का क्षेत्र में मूवमेंट था। वन अमले को बाघ के सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित मिले हैं। बाघ के शिकार मामले में वन अमले द्वारा एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछतांछ की जा रही है।

जंगली सुअर का शिकार करने बिछाया था करंट

वन अमले द्वारा जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है उसका नाम नागेश्वर बताया गया है। प्रारंभिक पूछतांछ में नागेश्वर ने बताया कि जंगल सुअर का शिकार करने के लिए उसके द्वारा करंट बिछाया गया था। बाघ के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके शव को जला दिया गया है। इस दौरान पेंच टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर जे देवाप्रसाद, एसडीओ आशीष पांडे, केवलारी एसडीओ बरकड़े, रूखड़ दानसी उइके आदि मौजूद रहे।

Next Story