
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी में 37 जिलों में...
एमपी में 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! अगले 2 दिन भी रहेगा ऐसा ही मौसम, तेज गर्मी से राहत

Weather Alert: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों का मौसम बदला हुआ है। इंदौर, रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, कटनी और विदिशा में बारिश हुई है। रतलाम में तो ओले भी गिरे हैं। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं आंधी-गरज चमक की स्थिति रहेगी, तो कहीं बारिश भी हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है।
IMD, भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, 'पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना रहेगा। उधर, मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इसके समय पर मध्यप्रदेश पहुंचने की संभावना बनी हुई है।'
MP में 8 जून को ऐसा रहेगा मौसम
आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट
बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट
भोपाल, इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अशोकनगर, शिवपुरी में आंधी चलने का अनुमान है। इसके लिए यलो अलर्ट है।
ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गर्म हवाएं चलेंगी।
MP में 9 जून को ऐसा रहेगा मौसम
आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू चलने का अनुमान है। इसके लिए यलो अलर्ट है।
आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी- बारिश चलने का यलो अलर्ट है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




