मध्यप्रदेश

एमपी: संस्कारधानी जबलपुर की यह स्पेशल ट्रेन 9 एवं 16 अक्टूबर को रहेगी निरस्त

Jabalpur Pune Train News
x
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 18.10.2022 तक किया जाएगा।

Jabalpur Pune Train News: एमपी के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल के दाँड मनमाड़ रेल खण्ड में दोहरीकरण रेल लाइन जोड़ने के लिए कराए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 18.10.2022 तक किया जाएगा।

इस दौरान यहां से गुजरने वाली रेलगाडियों को निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। रेल विकास से संबंधित इस कार्य के दौरान पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने तथा गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

निरस्त की गई रेलगाड़ियों में गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 09.10.2022 एवं 16.10.2022 को तथा गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल 10.10.2022 एवं 17.10.2022 को दो दिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी, गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 08.102022 एवं 15.10.2022 को तथा गाडी संख्या 22172 पुणे - रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 09.10.2022 एवं 16.10.2022 को दो दिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई- पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 12.10.2022 को तथा गाड़ी संख्या 01921 पुणे वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 06.10.2022 एवं 13.10.2022 भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से दो दिन निरस्त रहेगी।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story