मध्यप्रदेश

2.7 लाख रुपए किलो बिक रहा ये आम, देश में यहाँ हो रही खेती

2.7 लाख रुपए किलो बिक रहा ये आम, देश में यहाँ हो रही खेती
x
2.7 लाख रुपए किलो बिक रहा ये आम.

Mango, most expensive breeds, Japanese, Miyazaki mangoes, 2 lakh 70 thousand, rupees kilogram, international market: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का नाम एक आम को लेकर काफी चर्चा में है। अपने आम के कई बगीचे देखे होंगे, आम के कई प्रकार के फल देखे होंगे। लेकिन ऐसा आम नहीं देखा होगा जिसकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएं। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में ऐसे आम की खेती हो रही है जिसकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड और खूंखर कुत्ते तैनात किए गए हैं। तैनात भी क्यों न किए जाएं उस आम की कीमत ही इतनी ज्यादा है। 1 किलो आम विदेशों में जाकर 2,70000 रुपए किलो बिक रहा है।

कौनसा है यह अद्भुत आम

आम के संबंध में बताया जाता है कि आम का नाम टाइयो नो टमैंगो है। आम की खेती जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार कर रहे हैं। मुख्य तौर पर इस आम की खेती जापान में होती है।

कड़ी सिक्योरिटी इंतजाम

जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार जो आम की खास वैरायटी टाइयो नो टमैंगो की खेती कर रहे हैं उसकी सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किए हुए हैं। इंतजाम ऐसा कि परिंदा भी पर न मार सके। आम की इतनी कड़ी सुरक्षा आपने कहीं नहीं देखी होगी। संकल्प परिहार बताते हैं कि उन्होंने आम की सुरक्षा के लिए 3 गार्ड और 9 खूंखार कुत्ते पाल रखे हैं।

24 घंटे की सुरक्षा के लिए तैनात यह सुरक्षा गार्ड और कुत्ते सहसा किसी को आम के बाग में घुसने नहीं देते हैं। बिना अनुमति के बाग में कोई प्रवेश नहीं कर सकता। संकल्प स्वयं बताते हैं कि आम की कीमत ज्यादा होने से लोगों की नजर गड़ी रहती है। कई बार पूर्व में आम चोरी हो गए। इस घाटे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।

आम की खासियत

आम पूरी तरह से जब पक जाता है तो उसका रंग लाल और पीला हो जाता है। इसमें आम तौर जाने वाले आम के फल मेरे से पाए जाते हैं। लेकिन इस आम में बिल्कुल ऐसे नहीं होते।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है की इस आम की खेती जापान में पाली हाउस के अंदर होती है। संकल्प परिहार इस आम की खेती अपनी बंजर जमीन में कर रहे हैं। जो पूर्व में बेकार पड़ी हुई थी। लेकिन यही बंजर जमीन अब 2.7 लाख रुपए प्रति किलो का आम पैदा कर रही है। संकल्प इस जमीन को लेकर बहुत ही भावुक नजर आते हैं। क्योंकि इस भूमि और सामने उन्हें एक विशेष पहचान दी है।

Next Story