
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- साड़ी शो रूम से चोरों...
मध्यप्रदेश
साड़ी शो रूम से चोरों ने उड़ाए लाखों के कपड़े व नकदी : Rewa News
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:18 PM IST

x
साड़ी शो रूम से चोरों ने उड़ाए लाखों के कपड़े व नकदी : Rewa News रीवा / Rewa News : शहर में स्थित साड़ी शो रूम में चोरों ने धावा बोलकर नकदी के स
साड़ी शो रूम से चोरों ने उड़ाए लाखों के कपड़े व नकदी : Rewa News
रीवा / Rewa News : शहर में स्थित साड़ी शो रूम में चोरों ने धावा बोलकर नकदी के साथ ही भारी मात्रा में कीमती कपड़े पार कर दिये हैं। चोरी की जानकारी शो रूम संचालक को सुबह लगी। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के पीछे शारदापुरम पोखरी टोला में संचालित सांई साड़ी सेंटर में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये कीमती कपड़े पार कर दिया।
शो रूम के संचालक रजनीश कुमार सेन ने बताया कि चोरों ने काउंटर में रखे 90 हजार रुपये नकद के साथ ही 8 से 10 लाख रुपये कीमत की साड़ियां व लंहगे उठा ले गये। चोरों ने साड़ी शो रूम संचालक को लंबा नुकसान पहुंचाया है।
Rewa News : एक सचिव की सेवा समाप्त और एक निलंबित
कलेक्टर ने श्री स्वामी विवेकानंद मल्टी को.आ. कंपनी के लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध : Rewa News
यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like
Next Story




