मध्यप्रदेश

अजब MP के गजब किस्से, कलेक्टर के घर घुसे चोर और पत्र लिखकर छोड़ आये कुछ ऐसा की पढ़कर सर चकरा जाएगा!

Theft in deserted house thieves crossed lakhs of jewelery and 50 thousand cash
x
डिप्टी कलेक्टर के घर घुसे चोर और पत्र लिखकर छोड़ आये

Dewas Deputy Collector News: डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी करने घुसे चोरों ने कलेक्टर को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के वायरल होने के बाद कलेक्टर के घर चोरी की चर्चा जोरों पर है। सभी यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर चोरों ने कलेक्टर को पत्र क्या और क्यों लिखा है।

15 दिन से घर नहीं गये हैं कलेक्टर

चोरी की यह वारदात मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas District) की है। डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ (Deputy Collector Trilochan Gaur) वर्तमान समय में खेतगांव (Khetgaon) में एसडीएम (SDM) हैं। सिविल लाइन स्थित आवास में वह विगत 15 दिन से नहीं गये हैं। ऐसे में चोरों ने उनके आवास को अपना निशाना बनाया है।

चोरों ने लिखा पत्र

बताया जाता है कि चोर बीती रात डिप्टी कलेक्टर के घर प्रवेश कर गये। काफी प्रयास के बाद जब चोरों को कुछ नहीं मिला तो वह काफी निराश हो गये। उनकी निराशा उनके द्वारा कलेक्टर को लिखे पत्र से प्रदर्शित हो रही है। चोरों को काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ चुराने लायक नहीं मिला तो उन्होने एक कलेक्टर के नाम एक पत्र लिख दिया। पत्र में चोरो ने लिखा कि 'जब पैसे नही थे तो लाक नहीं करना था कलेक्टर'। चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी गई है। वहीं पुलिस चोरो की तलाश में जुटी हुई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story