मध्यप्रदेश

MPPEB Exam Dates 2022: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की जल्द होंगी परीक्षाएं, एग्जामिनेशन बोर्ड ने जारी की तिथियां

MPTET paper leak
x

mppeb

MPPEB Exam Dates 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने इस वर्ष होने वाली परीक्षाओं के लिए तिथियां जारी कर दी गयीं है।

MPPEB Exam Dates 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board) प्रति वर्ष विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करता हैं। उसी के तहत इस वर्ष भी परीक्षाए तय डेट पर होने जा रही है। जिससे आवेदक परीक्षा देकर अपनी योग्यता के हिसाब से पदों का चयन कर सकें।

MPPEB Exam Time Table 2022:

  • खबरों के तहत वर्ष 2022 में एमपीटीईटी (MPPET) के परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 को किया जाएगा।
  • इसके अलावा ग्रुप 2, सब ग्रुप 1 के लिए ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा (Rural Horticulture Development Officer Recruitment Exam) अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।
  • एमपी टीचर एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 2020 (MP Teacher Entrance Test Exam 2020) का आयोजन 5 मार्च को किया जाएगा।
  • ग्रुप 2 सब ग्रुप 1 रूलर गार्डन डेवलपमेंट की भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।
  • ग्रुप फॉर असिस्टेंट ग्रेड 3 स्टेनो टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित होगी।
  • ग्रुप 3 के लिए इंजीनियर भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।
  • इसी तरह ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 के अंतर्गत जिला प्रबंधक, कृषि प्रबंधक और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित होगी।
  • ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 हाउस कीपर, साइकेट्रिस्ट, सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक सहित जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन के लिए भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जाएगी।
  • ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 सहायक लोक विशेषज्ञ, रसायनज्ञ और अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मई 2022 में आयोजित की जाएगी।
  • कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जाएगी।
  • जबकि ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित होगी।
Next Story