मध्यप्रदेश

MP Weather: एमपी के इन जिलों में छाएंगे बदल, मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का हाल?

Madhya Pradesh Weather Forecast
x

Madhya Pradesh Weather Forecast

Madhya Pradesh Weather Forecast In Hindi: मध्य प्रदेश में मार्च से ही तेज़ गर्मी का माहौल बन गया है। कई जिलों में मार्च से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है।

Madhya Pradesh Weather Forecast In Hindi: मध्य प्रदेश में मार्च से ही तेज़ गर्मी का माहौल बन गया है। कई जिलों में मार्च से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमालय की ओर बढ़ रहे एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर ग्वालियर-चंबल संभाग में भी देखने को मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर और चम्बल संभाग में दो व तीन मार्च को बादल छा सकते है लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विशेष्यज्ञों के अनुसार बादल छाने के चलते इन इलाको में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

बता दें की मध्य प्रदेश में दिसम्बर और जनवरी में मौसम काफी ठंडा रहा लेकिन फरवरी आते ही मौसम अचानक बदल गया। इस वक्त प्रदेश भर में दिन में हल्की गर्मी तो देर रात में हल्की ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर भी पहुंचा।

ऐसा है मौसम का हाल

पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका रहा। फरवरी के अंतिम दिन मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 142 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय मौसम विशेषज्ञ सीके उपाध्याय ने जानकारी दी कि वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे में हिमालय में प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर बिहार में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

बता दें की इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में दो व तीन मार्च को बादल छा सकते है।हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन अचल में कहीं-कहीं मेघ गर्जना के साथ बूंदाबादी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

Next Story