मध्यप्रदेश

एमपी में फिर पटवारियों की होगी बंपर भर्ती, जल्द 426 तहसीलों में 5204 पदों पर निकलेगी वैकेंसी

MP Patwari Bharti 2022 News
x
MP Patwari Bharti News: मध्य प्रदेश में पटवारी की भर्ती चरणबद्ध तरीके से होगी। पटवारी के 5204 पद बनाए जाएंगे।

MP Patwari Bharti News, MP Patwari Vacancy 2022, मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती न्यूज़: मध्य प्रदेश में पटवारी की भर्ती चरणबद्ध तरीके से होगी। पटवारी के 5204 पद बनाए जाएंगे। नगरीय निकायों में 988 सर्वेक्षक के पद सृजित किए जाएंगे। 426 तहसीलों के लिए वर्कलोड पटवारी के पद बनाए जाएंगे। राजस्व सहित अन्य विभागों से जुडे़ कामों को देखते हुए पटवारी के नए पद बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिस पर अंतिम निर्णय मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

बताया गया है कि प्रदेश में पटवारी के 19 हजार 20 पद स्वीकृत है। 22 हजार 808 पंचायते हैं। इतने ही पटवारी हल्के निर्मित किए जा चुके हैं। पटवारियों का काम लगातार बढ़ता जा रहा है। लोक सेवा गारण्टी के तहत विभिन्न सेवाओं के लिए समयसीमा तय कर दी गई है। जिसमें पटवारी की भूमिका बेहद अहम है। इसे ध्यान में रखते हुए नगरीय क्षेत्रों में प्रति पचास हजार की जनसंख्या पर एक सेक्टर का निर्माण करके प्रत्येक में एक नगर सर्वेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 988 पद निर्मित करना प्रस्तावित है।

प्रत्येक तहसील में एक-एक वर्कलोड पटवारी का पद बनाया जाएगा। नए पदों पर नियुक्ति होने से सरकार पर 154 करोड़ का वार्षिक वित्तीय भार आएगा। बैठक में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में अतिथि प्रवक्ताओं को दस हजार रूपए के स्थान पर 14 हजार रूपए मासिक मानदेय देने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। सात साल से दस हजार रूपए मानदेय दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने मानदेय में वृद्धि करने का निर्देश दिया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story