मध्यप्रदेश

एमपी ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के आसार: बदले जाएंगे 18 जिलों के कलेक्टर, जानिए क्यों?

MP Collector Transfer News
x
MP Collector Transfer News: एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिलते ही जिला अधिकारियों में खलबली है

MP Collector Transfer News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिल रहे है। जिसके चलते जिला अधिकारियों में खलबली है। खबरों के तहत राज्य के 18 जिलों के कलेक्टर बदलने की कवायद की जा रही है। इसके लिए मुख्य सचिव के द्वारा तैयारी करने के साथ ही मुख्यमंत्री के पास लिस्ट भेजी गई है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) भी कलेक्टरों को बदलने के मूड़ में है।

मिशन 2023 की तैयारी

मिशन 2023 को लेकर अब भाजपा सरकार तैयारी में जुट गई है। जिसके लिए जन मानस में भाजपा सरकार की छवी को अच्छा बनाने वाले अफसरों को जिलों में कमान सौपी जा सकती है। खबरो के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान को मिशन 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की टीम की तरफ से कुछ टिप्स मिले हैं। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इन पर गंभीरता से काम करते हुए ब्यूरोक्रेसी में कसावट लाने की तैयारी कर रहे है। दरअसल सरकार का मानना है कि कलेक्टर ऐसा होना चाहिए जो या तो समस्याओं का समाधान करें या फिर शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट कर दे। किसी भी स्थिति में उसकी गलती के कारण सरकार की छवि खराब नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टरो के चुने जा रहे नाम

हटाए जा रहे कलेक्टर के नाम की सूची तैयार होने के बाद अब राज्य का प्रशासन उक्त जिलों के कलेक्टरों के नामो की सूची तैयार कर रहा है। जिसके बाद राज्य प्रशासन की तरफ से अधिकारियों की अदला-बदली होना माना जा रहा है, हांलाकि प्रशासन के द्वारा अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नही की गई है, जबकि प्रशासनिक गलियारे में अब इसकी चर्चा तेजी से हो रही है।

Next Story