मध्यप्रदेश

एमपी में प्री-मानसून की हो रही दस्तक, अगले 24 घंटे में इन 12 जिलों में होगी तेज बारिश

MP Monsoon 2022 News Updates
x
MP Pre Monsoon News: सबसे ज्यादा ताप के लिए जाना जाने वाला नौतपा पर प्री-मानसून की खलल पड़ती नजर आ रही है।

MP Pre Monsoon News, MP Weather News: सबसे ज्यादा ताप के लिए जाना जाने वाला नौतपा पर प्री-मानसून की खलल पड़ती नजर आ रही है। दरअसल आगामी 25 मई से 2 जून तक नौतपा नक्षत्र पड़ने जा रहा है। तो वहीं अगले 24 घंटे में भोपाल समेत प्रदेश के 12 जिलों में बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं। इतना ही नही कुछ शहरों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

सोमवार से होगी प्री मानसूनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जो सिस्टम बन रहा है उसके अनुसार सोमवार से प्री मानसून की हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। इसका प्रभाव पूरे प्रदेश पर रहेगा।

तो वही प्रदेश की राजघानी भोपाल, रीवा, सागर, चंबल, जबलपुर, कटनी, उमरिया, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में शाम तक हल्के बादल और गरज-चमक हो सकती है। तीन से चार दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में भिंड, श्योपुर कलां, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, गुना, कटनी, पन्ना, उमरिया, बालाघाट, रीवा, सतना, सीधी, दमोह, शहडोल, सागर, अमरकंटक और बांधवगढ़ में हल्की बारिश हुई है।

आधे जून तक मानसून दे सकता है दस्तक

मानसून के केरल तट तक 27-28 मई तक पहुंचने की संभावना है। इस स्थिति में यह मध्यप्रदेश में 13 से 15 जून के बीच आ जाएगा। 20 जून तक पूरे मध्य प्रदेश में एक्टिव हो सकता है। इस बार इंदौर-उज्जैन में सामान्य और भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल और जबलपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

इस तरह से बदल रहा मौसम

मौसम के जानकारों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन के कारण मानसून की गतिविधियां बढ़ गईं। इससे मानसून अंडमान निकोबार में समय से पहले आ गया। इससे ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगी है। हवाएं चलने के कारण मौसम बदल रहा है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम में आ रहे बदलाव से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच चुका है, जो एक दिन पहले तक इसके पार चला गया था। तो वहीं प्री-मानसून के आने के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Next Story