मध्यप्रदेश

बिजली विभाग ने की ऐसी गलती की भुगत रही MP की जनता, मचा हड़कंप, तुरंत पढ़िए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:52 AM IST
बिजली विभाग ने की ऐसी गलती की भुगत रही MP की जनता, मचा हड़कंप, तुरंत पढ़िए
x
बिजली विभाग ने की ऐसी गलती की भुगत रही MP की जनता, मचा हड़कंप, तुरंत पढ़िएMP: एक साल पहले वर्ष 2019 के अप्रैल महीने में हुई मीटर रीडिंग के

बिजली विभाग ने की ऐसी गलती की भुगत रही MP की जनता, मचा हड़कंप, तुरंत पढ़िए

MP: एक साल पहले वर्ष 2019 के अप्रैल महीने में हुई मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन दे दिए हैं। इस बिल में उस समय हुई खपत की राशि देखकर उपभोक्ताओं को करंट लग रहा है। इससे बिजली कार्यालय में हर दिन शिकायत करने वालों की भीड़ लग रही है। उपभोक्ताओं ने इन बिलों पर गहरा आक्रोश जताया है। इसे देखते हुए बिजली कम्पनी द्वारा बिजली बिल शिकायतों के लिए वाट्सऐप नम्बर जारी किया गया है। कोरोना लॉकडाउन के चलते बिजली कम्पनी शहर के 61 हजार 500 उपभोक्ताओं के घरों में मीटर रीडिंग नहीं कर पा रही है।

EPF को लेकर सरकार ने दी बड़ी राहत, जानिए EPFO, कर्मचारी और कंपनी पर क्या असर पड़ेगा

बीते मार्च में आधी-अधूरी मीटर रीडिंग तथा फरवरी के औसत खपत के आधार पर अप्रैल में बिजली बिल दिए गए तो किसी उपभोक्ता को शिकायत नहीं हुई। यह जरूर हुआ कि लॉकडाउन के चलते बिजली बिल वितरण नहीं होने से कम्पनी की बिल रिकवरी केवल 20 फीसदी तक हो सकी। इससे कम्पनी पर राजस्व जमा करने का दबाव बना। इस राजस्व को वसूल करने के लिए कम्पनी द्वारा पिछले साल 2019 की अप्रैल अवधि की मीटर रीडिंग के आधार पर जैसे ही बिल जनरेट किए गए, शिकायतों का तांता लग गया।

कोरोना से इनकम नहीं, आ गए हजारों के बिल

उपभोक्ताओं का कहना पड़ा कि पिछले साल 2019 में गर्मी ज्यादा होने से खपत जरूर ज्यादा दर्ज की गई थी, लेकिन इस साल 2020 में कोरोना संक्रमणकाल के चलते लोग बिजली का उपयोग करने से बच रहे हैं। व्यावसायिक दुकानें दो माह से पूरी तरह बंद हैं। फिर उनका बिल इतना ज्यादा कैसे आ गया? फिर इनकम कम होने और बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी से अलग सिरदर्द बन गया है। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिन्होंने 500 रुपए का बिल अभी तक भरा, उनके बिल छह हजार रुपए तक जनरेट हो गए। इससे ज्यादातर उपभोक्ता हैरान परेशान होकर बिजली कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

Atmnirbhar Bharat Package: मध्यप्रदेश में 40 लाख से अधिक श्रमिकों को लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों में मिलेगा काम

बिजली बिल सुधरवाने जारी किया वाट्सऐप नम्बर

बिजली बिल की शिकायतों को देखते हुए शहर कार्यपालन अभियंता योगेश उइके ने दो वाट्सऐप नम्बर जारी किए। उनके मुताबिक पुराना पावर हाउस छोटी बाजार छिंदवाड़ा से सम्बंधित उपभोक्ता बिजली बिल में रीडिंग सुधार करने आइवीआरएस नम्बर एवं मीटर रीडिंग की फ ोटो मोबाइल नम्बर 8269955480 पर वाट्सऐप कर सकते हैं। बिल सुधार कर सूचित कर दिया जाएगा। चंदनगांव बिजली ऑफिस से सम्बंधित उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल नम्बर 9425807542 होगा।

[signoff]
Next Story