मध्यप्रदेश

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के लिए एमपी के पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवकाश, गृहमंत्री ने की घोषणा

Aaryan Puneet Dwivedi
14 March 2022 12:49 PM IST
The Kashmir Files 2022
x

The Kashmir Files 2022

The Kashmir Files: मध्यप्रदेश में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसके ठीक बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को फिल्म देखने के लिए अवकाश देने का ऐलान किया है.

The Kashmir Files 2022: 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को पहली बार एक फिल्म के रूप में दिखाया जा रहा है. द कश्मीर फाइल्स में कश्मीर में हिन्दुओं पर हुए कत्लेआम नरसंहार, अत्याचार आदि की कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म को मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार ने राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है. इसके ठीक बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने फिल्म को देखने के लिए पुलिसकर्मियों को अवकाश देने की घोषणा की है. साथ ही डीजीपी सुधीर सक्सेना को निर्देश दिया है.

रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने The Kashmir Files को टैक्स फ्री करने की घोषणा किया. अब सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के लिए MP Police के पुलिसकर्मियों को अवकाश देने का ट्वीट किया है.


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट में लिखा है कि "फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए #MadhyaPradesh के पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को अवकाश देने के लिए डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना जी को निर्देश दिए हैं।"


एमपी में अलर्ट जारी

इसके अलावा एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पकडे गए जमात-ए-मुजाहिदीन के आतंकियों पर भी एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि, "प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन के 4 संदिग्ध ‌लोगों को भोपाल से पकड़ा गया है,जिनके पास से जिहादी साहित्य,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। पूरे मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया जा रहा है। प्रदेश में अलर्ट जारी कर संदिग्ध लोगों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है।"

गृहमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने की महात्मा गांधी जी की इच्छा अब राहुल गांधी ही पूरी करेंगे. कांग्रेस के नेता भी ऐसा ही चाहते हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story