मध्यप्रदेश

Coronavirus : MP के JABALPUR में सबसे बड़े खतरे की आहट, बिगड़ सकते है देश के हालात, जल्दी पढ़िए !

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST
Coronavirus : MP के JABALPUR में सबसे बड़े खतरे की आहट, बिगड़ सकते है देश के हालात, जल्दी पढ़िए !
x
भोपाल/ कोरोना के खिलाफ भारत में जंग तेज हो गई है। लेकिन पिछले दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव के सौ से ज्यादा केस सामने आए हैं। उसके बाद देश के

भोपाल/ कोरोना के खिलाफ भारत में जंग तेज हो गई है। लेकिन पिछले दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव के सौ से ज्यादा केस सामने आए हैं। उसके बाद देश के कई राज्यों को लॉक डाउन कर दिया है। 30 से ज्यादा जिले मध्यप्रदेश में भी लॉक डाउन हैं। अभी तक भारत में जो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे थे, उनलोगों ने विदेश दौरा किया था।

मगर रविवार को देश के कुछ हिस्सों से कोरोना पॉजिटिव के जो मामले सामने आए हैं, वो काफी भयावह है। हिंदुस्तान के साथ पूरी दुनिया उसी बात को लेकर डरी हुई है। जिन देशों में हालात खराब हुए हैं, उसके पीछे की वजह भी यहीं रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी सामने आया है। जी हां, ऐसे केस कोरोना के स्टेज थ्री में आता है, जिसे हम कम्यूनिटी ट्रांसमिशन कहते हैं।

क्या होता है कम्यूनिटी ट्रांसमिशन

दरअसल, कोरोना के तीसरे स्टेज में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के मामले सामने आते हैं। इसमें होता यह है कि एक संक्रमित व्यक्ति से बीमारी दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब इसकी शुरुआत हो जाती है तो स्थिति काफी भयावह होने लगती है। हिंदुस्तान के कई राज्यों में रविवार को ऐसे ही मामले सामने आए हैं। कम्युनिटी स्प्रेडिंग के मामले गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब समेत मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी आए हैं।

जबलपुर में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का पहला केस

मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना पॉजिटिव छह लोग हैं। इसके साथ ही दर्जन भर लोग संदिग्ध हैं। छह में पांच लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री तो विदेश की है। लेकिन छठा व्यक्ति कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद संक्रमण का शिकार हुआ है। उसमें जबलपुर के सर्राफा व्यापारी के यहां काम करने वाला सेल्समैन है।

प्रशासन कर रही पड़ताल

अभी तक जो छह पॉजिटिव केस मिले हैं, वो सभी लोग मध्यप्रदेश में लौटकर दूसरे लोगों के संपर्क में थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम वैसे लोगों की पहचान कर उनका टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है। साथ ही वैसे लोगों से होम आइसोलेट होने की अपील भी कर रही है। क्योंकि कोरोना का यहीं स्टेज सबसे खतरनाक होता है। अगर बड़े पैमाने पर कम्यूनिटी स्प्रेडिंग हो गई तो भी स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।

मंगलवार का दिन सबसे अहम

कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी चौंकन्ना हो गई है। मीडिया से बात करते हुए आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ आरआर गंगाखेड़कर ने कहा कि मंगलवार को पता चल जाएगा कि कम्यूनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है कि नहीं। हम लोग मैथमेटिकल मॉडलिंग पर काम रहे हैं और मंगलवार तक कुछ अहम जानकारियां मिलेंगी।

जोखिम डाल रहे दूसरों की जान

विदेश यात्रा से आने के बाद लोग जानकारी छिपा रहे हैं। साथ ही टेस्ट भी नहीं करवा रहे हैं। मध्यप्रदेश के सभी मामलों में भी ऐसा ही हुआ है, विदेश यात्रा के बाद ये लोग न तो किसी को जानकारी दी और न जांच करवाई। ऐसे में दर्जनों लोगों के संपर्क में ये लोग आए। ऐसा कर संक्रमित लोग दूसरे की जान को खतरे में डाल रहे हैं। साथ ही संक्रमण को बढ़ावा भी दे रहे हैं।

Next Story