मध्यप्रदेश

निष्पक्ष चुनाव कराने पर्यवेक्षकों की टीम तैयार, रीवा संभालेंगे आरआर गंगारेकर, सतना भारत भूषण के हवाले

MP Chunav 2022 News
x
MP Chunav 2022 News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में निष्पक्ष चुनाव करवाने परत दर परत पुख्ता तैयारी की जा रही है।

MP Chunav 2022 News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में निष्पक्ष चुनाव करवाने परत दर परत पुख्ता तैयारी की जा रही है। तैयारी के इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को चुन चुन कर पर्यवेक्षक बनाया है। पर्यवेक्षकों की इस लाबी में मध्य प्रदेश के सभी जिलों के लिए एक से बढ़कर एक पर्यवेक्षक तैयार किए गए हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यवेक्षको के लिए आज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा के आप राज्य निर्वाचन आयोग के आंख और कान हैं। आपको अपना महत्व समझना है। क्योंकि जितने सतर्क आप रहेंगे उतने ही प्रभावी ढंग से निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं पर नजर रखें कोई भी समस्या है तो तुरंत हमें सूचित करें। मतगणना स्थल और कस्टम रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने। पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए।

इन पर्यवेक्षकों पर है रीवा संभाग के जिलों का दायित्व

राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा तैयार की गई पर्यवेक्षकों की टीम में रीवा जिले के लिए आरआर गंगारेकर, सतना के लिए भारत भूषण गंगेले, सीधी के लिए आर एस कनेरिया और सिंगरौली जिले के लिए दिनेशचंद्र सिंघी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों के यह हैं पर्यवेक्षक

आयोग ने भोपाल जिले का पर्यवेक्षक राजेश कुमार जैन को नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश की उद्योग नगरी कहलाने वाले इंदौर के लिए एसबी सिंह, ग्वालियर बीएम शर्मा और जबलपुर का पर्यवेक्षक उपेन्द्र नाथ शर्मा को बनाया है।

वहीं शहडोल- शिवानंद दुबे, अनूपपुर-वीके चतुर्वेदी, उमरिया- आरआर वामनकर, मुरैना में रविन्द्र कुमार मिश्रा, शिवपुरी- अनूप तिवारी, भिंड- नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, अशोकनगर- अशोक कुमार शर्मा, उज्जैन- डीपी तिवारी, सीहोर- प्रदीप खरे, विदिशा- एसएन रूपला, हरदा- एसके उपाध्याय, बैतूल- राजेंद्र कुमार राय, खंडवा- कृष्णमोहन गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसी तरह श्योपुर- रामप्रसाद भारती, दतिया- हरिशंकर रावत, गुना- विजय अग्रवाल, नीमच- प्रकाश व्यास, रतलाम- डा. अशोक कुमार भार्गव, शाजापुर- अरूण कुमार तोमर, आगर-मालवा- महेंद्र सिंह भिलाला, मंदसौर- रामेश्वर गुप्ता, देवास- चतुर्भुज सिंह होंगे।

प्रदेश के राजगढ़ जिले में पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह, रायसेन- अजातशत्रु श्रीवास्तव, नर्मदापुरम- डीडी अग्रवाल, झाबुआ- एसएस राठौर, आलीराजपुर- में डा. रामप्रकाश तिवारी, धार- अशोक कुमार वर्मा, खरगोन- पीएल सोलंकी, बड़वानी- पीके वर्मा, बुरहानपुर- अशोक कुमार व्यास को बनाया गया है।

वहीं सागर- निसार अहमद, टीकमगढ-़ शिव कुमार मिश्रा, पन्ना- जेएस मंडलोई, छतरपुर- मदन सिंह ठाकुर, दमोह- अनंत नारायण अरोरा, निवाड़ी- शैलेंद्र कियावत, कटनी- शैलेंद्र खरे, नरसिंहपुर- अमर सिंह चंदेल, छिंदवाड़ा- राजा सिंह परिहार, सिवनी- गोविंद सिंह चौहान, बालाघाट- शरद कुमार श्रोत्रीय, डिंडौरी- रविंद्र कुमार चौकसे, मंडला- मदनलाल कौरव पर्यवेक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

Next Story