मध्यप्रदेश

Teacher's Day: मध्य प्रदेश के 2 शिक्षक नीरज और ओमप्रकाश आज राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में किया अद्वितीय कार्य

Teachers Day: मध्य प्रदेश के 2 शिक्षक नीरज और ओमप्रकाश आज राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में किया अद्वितीय कार्य
x
National Teacher Award 2022 : शिक्षक दिवस के अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) देशभर के चुनिंदा 46 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

National Teacher Award 2022, Teacher's Day 2022: आज शिक्षक दिवस (Teacher Day) है। पूरे देश के हर शासकीय और गैर शासकीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस बड़े ही आदर भाव सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। एक ओर जहां छात्र अपने शिक्षकों को तरह-तरह के आयोजन गिफ्ट देकर उनका सम्मान करेंगे। वहीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) देशभर के चुनिंदा 46 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। सम्मान की इस कड़ी में मध्य प्रदेश से 2 शिक्षक नीरज सक्सेना (Neeraj Saxena) और ओम प्रकाश पाटीदार (Om Prakash Patidar) का नाम भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) भी इन शिक्षकों से बात करेंगे।

यह है एमपी के 2 शिक्षक

शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली विज्ञान भवन (New Delhi Vigyan Bhawan) में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 (National Teacher Award 2022) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के 46 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले सम्मानित किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के रायसेन जिले (Raisen District) के शासकीय प्राथमिक स्कूल सालेगढ़ (Salegarh) के शिक्षक नीरज सक्सेना तथा शाजापुर जिले (Shajapur District) के एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याता ओम प्रकाश पाटीदार भी सम्मानित होंगे। इन शिक्षकों को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से सम्मानित करेंगी।

आइए मिले शिक्षक नीरज सक्सेना से

Who Is Neeraj Saxena/ Neeraj Saxena Koun Hain: रायगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूल सालेगढ़ के शिक्षक नीरज सक्सेना को आज देश के राष्ट्रपति के द्वारा सम्मान मिलेगा। इसके पूर्व वह कई अन्य सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। 2021 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केंद्र सरकार (Centre Government) के इस्पात मंत्रालय ने शिक्षक नीरज सक्सेना को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया था। वह रायसेन जिले में भी यह सम्मानित हो चुके हैं।

नीरज सक्सेना सालेगढ़ विद्यालय में 14 वर्ष पहले पोस्टिंग पर पहुंचे थे। कहते हैं जब इनकी पदस्थापना सालेगढ़ विद्यालय के लिए हुई तो साथी शिक्षकों ने वहां का भूगोल बताते हुए कहा कि वहां जाना और नौकरी करना संभव नहीं है। न तो वहां रोड है, न तो व्यवस्थित विद्यालय भवन है और न ही वहां के छात्र और अभिभावक पढ़ाई के लिए जागरूक हैं। वहां आने-जाने के लिए कोई पक्का मार्ग भी नहीं है।

इतना सब जानने के बाद भी नीरज सक्सेना अपनी पदस्थापना को बदलवाने के बजाय सालेगढ़ जाने का निश्चय किया। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में उन्होंने अपनी मेहनत से विद्यालय का कायाकल्प कर दिया है। आज आदिवासियों के बच्चे फटाफट अंग्रेजी में बात करते हैं। जो कभी स्कूल नहीं जाना चाहते थे वह स्कूल पहुंचने लगे हैं। सरकारी विद्यालय भवन की हालत तो ऐसी है जैसे कोई प्राइवेट स्कूल हो। यह सब नीरज सक्सेना के प्रयासों का परिणाम है। ऐसे में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करना देश के शिक्षकों का वास्तविक सम्मान है।

आइए मिले शिक्षक ओम प्रकाश पाटीदार से

Who Is Om Prakash Patidar/ Om Prakash Patidar koun Hain: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले (Shajapur District) के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 (Excellence School Of Shajapur No.1) मे पदस्थ शिक्षक ओम प्रकाश पाटीदार (Om Prakash Patidar) आज 5 सितंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होंगे। इन्हें अपनी 15 वर्ष की सेवा काल में 2 राज्य स्तरीय तथा 2 राष्ट्र स्तरीय सम्मान मिल चुका है।

ओम प्रकाश पाटीदार शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के छोटे से गांव रमणी के रहने वाले हैं। इन्होंने बेरछा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय में कार्य करते हुए छात्रों को जीव विज्ञान में मास्टर बना दिया। जीव विज्ञान पढ़ाने की इनकी कला आज भी पुरा छात्रों को याद आती है।

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित ओम प्रकाश पाटीदार ने शिक्षा में आईटीसी का प्रयोग करने, जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्य करने तथा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने जैसे बिंदुओं पर अग्रणी कार्य किया है। इन सब विशेषताओं को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

Next Story