मध्यप्रदेश

Swachh Survekshan 2022: इंदौर ने लगाया स्वच्छता का SIXER, लगातार छठवें वर्ष मिला सबसे साफ शहर का खिताब

Aaryan Puneet Dwivedi
1 Oct 2022 8:34 PM IST
Swachh Survekshan 2022: इंदौर ने लगाया स्वच्छता का SIXER, लगातार छठवें वर्ष मिला सबसे साफ शहर का खिताब
x
Swachh Survekshan 2022: देश के सबसे साफ और स्वच्छ शहर का खिताब एक बार फिर एमपी के इंदौर शहर को मिला है. यह लगातार छठवीं बार है जब इंदौर ने सबसे स्वच्छ शहर का खिताब के लिए देश में टॉप किया है.

Swachh Survekshan 2022: देश के सबसे साफ और स्वच्छ शहर का खिताब एक बार फिर एमपी के इंदौर शहर को मिला है. यह लगातार छठवीं बार है जब इंदौर ने सबसे स्वच्छ शहर का खिताब के लिए देश में टॉप किया है. केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने यह स्थान देश की एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पाया है.

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा की गई है. इस दौरान महामहिम ने कहा कि जनभागीदारी को देश भर की जनता द्वारा अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लगभग 9 करोड़ लोगों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के लिए मिसाल स्थापित करने के लिए पुरस्कार विजेता राज्यों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने यह भी अपील की कि अन्य राज्यों द्वारा ऐसे तरीकों को अमल में लाया जाए. राष्ट्रपति ने सुझाव दिया कि सफाई मित्रों की गरिमा और सुरक्षा को बढ़ाने का दायित्व न केवल अधिकारियों पर है बल्कि आम जनता पर भी होना चाहिए.



सीएम शिवराज ने बधाई दी

उधर, बड़े शहरों में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है. राज्य की इस उपलब्धि पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि बधाइयां! शुभकामनाएं! अभिनंदन! गर्व है मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर, गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर. सर्वेक्षण में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त करने पर देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई.



पूर्व मुख्यमंत्री ने भी ख़ुशी जताया

इसके साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खुशी जाहिर की है. कमलनाथ ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि स्वच्छता सर्वेक्षण -2022 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर ने सिक्सर लगाया है और देश में पहले स्थान पर आया है. इस उपलब्धि के लिए मैं इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण को प्रणाम करता हूं, नमन करता हूं, उन्हें बधाई देता हूं.

कमलनाथ ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय में उन सफाई मित्रों को देता हूं जिन्होंने रात-दिन मेहनत कर इंदौर को एक बार फिर सफाई में सिरमौर बनाया है. शहर के सभी जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को भी इस उपलब्धि पर बधाई.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story