मध्यप्रदेश

एमपी: BJP नेता से ₹4000 लेने वाले सर्वेयर और प्रभारी निलंबित, कांग्रेस ने भी किया था ट्वीट

mp katni news
x
Umaria MP News: उमरिया जिले के गढ़पुरी धान खरीदी केन्द्र में भाजपा नेता से 4 हजार रूपए लेने वाले खरीदी केन्द्र प्रभारी और सर्वेयर को निलंबित कर दिया गया है।

Umaria MP News: उमरिया जिले के गढ़पुरी धान खरीदी केन्द्र में भाजपा नेता से 4 हजार रूपए लेने वाले खरीदी केन्द्र प्रभारी और सर्वेयर को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुदंरलाल यादव से धान खरीदी के बाद तुलाई और अन्य कार्यों के पैसे लिए गए थे। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल यादव ने कलेक्टर को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत के बाद कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी धान खरीदी केन्द्र पहुंचे और कर्मचारियां पर कार्रवाई करते हुए खरीदी केन्द्र प्रभारी हर्षित गुप्ता और सर्वेयर रमेश यादव को निलंबित कर दिया।

कांगेस नेत्री ने सरकार पर कसा था तंज

बताया गया है कि मामला सामने आने के बाद शिकायत पत्र की कॉपी के साथ कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने ट्वीट किया था। सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष के पत्र की चर्चा सोसल मीडिया ग्रुप में दिन भर बनी रही। इससे जहां भाजपा कि किरकिरी हुई वहीं उमरिया में व्याप्त अनियमितता की पोल खुल गई।

हमेशा से होता आ रहा है ऐसा

आमजन की माने तो धान खरीदी केन्द्र में अवैध तरीके से पैसे लेने का यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां हमेशा से ही ऐसा होता आ रहा है। लेकिन पहले प्रशासन ने इस मामले में किसी प्रकार की न तो कार्रवाई ही की और न ही किसी प्रकार का आदेश-निर्देश ही निकाला। भाजपा नेता पर बात आ गई तो कलेक्टर ने निलंबन का आदेश दे दिया।

पूर्व में कई बार धान खरीदी केन्द्र में व्याप्त अनियमितता की शिकायत की गई, तब प्रशासन ने क्यों कुछ नहीं किया। आमजन की माने तो जिले के अधिकतर खरीदी केन्द्र में अनियमितता और भ्रष्टाचार का खेल जारी है। लेकिन प्रशासन द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story