मध्यप्रदेश

MP Sport Awards: राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, 11 खिलाड़ी एकलव्य व 10 विक्रम पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Sanjay Patel
2 Aug 2023 11:23 AM GMT
MP Sport Awards: राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, 11 खिलाड़ी एकलव्य व 10 विक्रम पुरस्कार से होंगे सम्मानित
x
MP Sport Awards: प्रदेश में राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2022 के खेल पुरस्कारों की घोषणा प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने की। मध्यप्रदेश के 23 खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

MP Sport Awards: प्रदेश में राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2022 के खेल पुरस्कारों की घोषणा प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने की। मध्यप्रदेश के 23 खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। जिसमें 11 खिलाड़ियों को एकलव्य व 10 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार मिलेगा।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा एकलव्य पुरस्कार

वर्ष 2022 के लिए राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एकलव्य पुरस्कार इन खिलाड़ियों को दिया जाएगा। जिसमें भोपाल की सौम्या तिवारी क्रिकेट, आस्था दांगी क्याकिंग-केनोइंग, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग, आशी चौकसे शूटिंग, राजगढ़ की रितिका दांगी सेलिंग, देवास के अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस, इंदौर की पलक शर्मा तैराकी, ग्वालियर की खुशबू हॉकी, उज्जैन के दीपेश लश्करी जिम्नास्टिक और इन्द्रजीत नागर को मलखंब खेल के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

इनको विक्रम व विश्वामित्र पुरस्कार

वर्ष 2022 के लिए विक्रम पुरस्कारों के लिए जिन नामों की घोषणा की गई है। उसमें भोपाल के राजू सिंह घुड़सवारी, देवास के आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस, सीहोर की नीतू वर्ता क्याकिंग-केनोइंग, अशोक नगर के भूरक्षा दुबे वूशु, रायसेन की प्रगति दुबे शूटिंग, इंदौर के सुबोध चौरसिया सॉफ्टबाल, आवेश खान को क्रिकेट, ग्वालियर के नीरज राणा हॉकी व धनंजय दुबे टेनिस (दिव्यांग वर्ग में) और उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार का नाम शामिल है। जबकि वर्ष 2022 में विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भोपाल की बैडमिंटन प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि मालवीया का नाम शामिल है।

लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड इनके नाम

राज्यस्तरीय लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड की श्रेणी में इंदौर के अनिल धूपर टेनिस के लिए चयनित किए गए हैं। यहां पर यह बता दें कि एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रुपए और बाकी श्रेणी के विजेताओं को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वर्ष 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रारंभ किया गया है। जिसमें विजेताओं को दो लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया जाता है।

Next Story