मध्यप्रदेश

एमपी में 1 लाख पदों पर भर्ती करने जा रही प्रदेश सरकार, जानें दिल्ली में सीएम ने क्या कहा

CM Shivraj Singh Chouhan
x
MP Latest News: अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रदेश में आने वाले समय में काफी भर्तियां हो सकती हैं।

MP Latest News: भारत को 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में मध्य प्रदेश भी अहम योगदान देगा। इसके लिए प्रदेश अपनी ओर करीब 550 बिलियन डालर का योगदान देगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश की जनता का साहयोग लिया जायेगा। इसके लिए बहुत जल्दी ही 1 लाख पदों पर भर्ती कर विकास की गति को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जायेगा। यह बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कही। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रदेश में आने वाले समय में काफी भर्तियां हो सकती हैं।

एमपी का रहेगा का 550 बिलियन डॉलर

आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नई दिल्ली पहुंचे शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh In Delhi) का कहना था कि वह देश के विकास में अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था (5 Trillion Dollar Economy) बनाने में मध्य प्रदेश का योगदान 550 बिलियन डॉलर का रहेगा। सीएम का कहना था कि यह एक अहम योगदान है। जिसके लिए एमपी का हर नागरिक सहयोग करेगा।

1 लाख पदों पर होगी भर्ती

कहा गया है कि देश और प्रदेश की तरक्की में अहम योगदान देने के लिए प्रदेश सरकार (MP State Government) की सरकारी स्तर पर लगभग 1 लाख पद पर भर्ती करने की योजना है। सीएम ने अलग-अलग क्षेत्र में प्रदेश की भागीदारी बढ़ने की बात कही। उनका कहना था कि प्रदेश में लॉजिस्टिक हब (Logistics Hub) बनने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत जल्दी काम शुरू किया जायेगा।

उन्होने कहा कि नगरीय निकायों के विकास के लिए सरकार ने योजना तैयार की है। निकायों में पैसे कमी न हो इसके लिए खास योजना बनाई जा रही है। सीएम ने कहा कि इसके लिए नगरीय निकाय अंतर्गत 600 सम्पत्तियों को चिन्हित कर उनका विक्रय किया जायेगा।

लगातार उन्नति की ओर अग्रसर एमपी

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कहा गया कि प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। उनका कहना था कि वर्ष 2021 में प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में पांचवें पायदान पर था। लेकिन अब प्रदेश की विकास दर तेजी से बढ़ रही है। सीएम ने कहा कि 2021-22 में प्रदेश की 19.74 प्रतिशत विकास दर थी। जिसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story