मध्यप्रदेश

एमपी की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की बढ़ेगी स्पीड, कई स्टेशनों पर बदल जाएगा समय

Sanjay Patel
21 May 2023 10:08 AM GMT
एमपी की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की बढ़ेगी स्पीड, कई स्टेशनों पर बदल जाएगा समय
x
MP News: मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड को बढ़ाया जाएगा। जिससे इसका कई स्टेशनों में समय भी परिवर्तित हो जाएगा।

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड को बढ़ाया जाएगा। जिससे इसका कई स्टेशनों में समय भी परिवर्तित हो जाएगा। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली एमपी की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय 18 सितम्बर से वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट पर बदल जाएगा।

सात मिनट पहले पहुंचेगी ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस के परिवर्तित समय सारिणी रेलवे बोर्ड द्वारा जानकारी कर दी गई है। 18 सितम्बर से इसका समय परिवर्तित हो जाएगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट स्टेशनों में उक्त ट्रेन के समय में मामूली बदलाव होगा। भोपाल से झांसी और हजरत निजामुद्दीन से ग्वालियर के बीच में इस ट्रेन की गति को बढ़ाया जाएगा। जिसके चलते यह ट्रेन वर्तमान समय से सात मिनट पहले ग्वालियर पहुंच जाएगी। यहां पर यह बता दें कि भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच एक अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में यह ट्रेन इस रेलखंड में 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है। रानी कमलापति स्टेशन की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की गति को आगरा से ग्वालियर के बीच बढ़ाया जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस संशोधित समय सारिणी

रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन क्रमांक 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस की जारी की संशोधित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से तय समय सुबह 5.40 बजे रवाना होगी। जो संशोधित समय सुबह 8.39 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी, सुबह 9.41 बजे ग्वालियर, सुबह 11.11 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। जिसके बाद तय समय दोपहर 1.15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंच जाएगी। अभी यह ट्रेन सुबह 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी, सुबह 9.48 बजे ग्वालियर और सुबह 11.23 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव लेती है। 18 सिम्बर से ट्रेन क्रमांक 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली स्टेशन से दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 4.20 बजे आगरा कैंट, शाम 5.38 बजे ग्वालियर, शाम 6.56 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी और रात 10.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंच जाएगी। जबकि अभी यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.40 बजे चलकर रात 10.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचती है। शाम 4.20 बजे आगरा कैंट, शाम 5.45 बजे ग्वालियर व शाम 7.03 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर ठहराव लेती है।

Next Story