मध्यप्रदेश

एमपी में विकास कार्यों की गति तेज, 292 करोड़ से होंगे निर्माण, इन 17 जिलों को मिलेगा लाभ

Sanjay Patel
21 May 2023 10:59 AM GMT
एमपी में विकास कार्यों की गति तेज, 292 करोड़ से होंगे निर्माण, इन 17 जिलों को मिलेगा लाभ
x
MP News: मध्यप्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। 292 करोड़ से जिलों में विकास कार्य कराएं जाएंगे। कई जिलों को इसका लाभ मिल सकेगा।

मध्यप्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। 292 करोड़ से जिलों में विकास कार्य कराएं जाएंगे। कई जिलों को इसका लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल बैठक द्वारा विभिन्न जिलों को महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं आम जनता के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा रही हैं। लाडली लक्ष्मी के बाद जहां युवाओं को लाभान्वित करने के लिए सीएम द्वारा घोषणा की गई थी। वहीं अब प्रदेश के जिलों के लिए राशि स्वीकृत की गई है जिससे विकास कार्य कराए जाएंगे।

292 करोड़ से होंगे विकास कार्य

मध्यप्रदेश में 292 करोड़ की लागत से 17 जिलों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस राशि से 9 पुल और 14 सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में इस बैठक पर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। वहीं 273वीं राज्य स्तरीय निविदा निराकरण समिति द्वारा निर्माण कार्य की दरें स्वीकृत की गईं। सभी मुख्य अभियंता के साथ ही कार्यपालन यंत्रियों को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी मंत्री द्वारा दिए गए हैं।

सड़क, पुल और आरओबी को मिलेगी गति

लोक निर्माण के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह के मुताबिक मध्यप्रदेश के 17 जिलों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिसमें बुरहानपुर, शहडोल, दमोह, जबलपुर, खंडवा, श्योपुर सीढ़ी, रायसेन, सतना, निवाड़ी, रीवा, सीहोर, हरदा, भोपाल सागर में कार्य का आदेश जारी किया गया है। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के मुताबिक वर्षाकाल शुरू होने से पूर्व सभी कार्य को पूरा किया जाएगा। प्रदेश में सड़क, पुल और रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।

इन जिलों में यह कराए जाएंगे कार्य

292 करोड़ से एमपी के कई जिलों में विकास कार्य कराए जाएंगे। जिसमें सागर जिले में दो, बीना-बरोदिया-कैथोरा-कुरवाई मार्ग पर बीना नदी पर 10 करोड़ 28 लाख रुपए तथा खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर बीना नदी पर 9 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। सागर जिले में रेहली तहसील अंतर्गत सेजनवार से गणेशगंज आश्रम, गणेश स्टेशन से सेपरा बस्ती तक, तालसमेरा गोशाला पहुंच मार्ग, पचारा पिपरिया कचयाना मोहल्ला से बैरागी बाबा मंदिर तक, काछी पिपरिया से हनुमान टोरी तक तथा सुकाड नाला पर पुलिया निर्माण, तारादेही मंदिर से बलई माफी पहुंच मार्ग सड़क 9 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। एमपी के 11 जिलों सागर, हरदा, सीहोर, रीवा, सतना, धार, बुरहानपुर, सीधी, श्योपुर, जबलपुर और रायसेन में 14 सड़कों का निर्माण कार्य 132 करोड़ 32 लाख रुपए से कराया जाएगा। शहडोल जिले में बेलटा-चौरी में सोन नदी पर 19 करोड़ 39 लाख रुपए तथा हरदा जिले में इटारसी-खंडवा, रेल सेक्शन में 27 करोड़ 73 लाख की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही दमोह में रेलवे ओवर ब्रिज, हरदा जिले में सड़क निर्माण, निवाड़ी जिले में पुल निर्माण, खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर पुल निर्माण, भिंड जिले में पुल निर्माण और भोपाल जिले में मारूगता से जैरोना मार्ग पर जामनी नदी पर 10 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण का कार्य होगा।

Next Story