मध्यप्रदेश

MP Agniveer Rally 2022: एमपी में होने जा रही 'महिला अग्निवीरों' की विशेष भर्ती, 7 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

MP Agniveer Rally 2022: एमपी में होने जा रही महिला अग्निवीरों की विशेष भर्ती, 7 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
x
एमपी के जबलपुर (Jabalpur) में महिला अग्निवीरों (Mahila Agniveer) की सैन्य पुलिस रैली 19 से 22 अक्टूबर तक

MP Mahila Agniveer Bharti 2022, MP Women Agniveer Rally 2022: जाबाज़ बेटियों को सेना में नौकरी करने का मौका मिलने जा रहा है और वे तय समय पर अपना आवेदन फार्म भर सकती है। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत महिला अग्निवीरों की सैन्य पुलिस रैली 19 से 22 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए पात्र बेटियां 7 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

फार्म भरने वाली बेटियों को प्रशासन देगा प्रशिक्षण

कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा है कि महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए जांबाज बेटियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जो बेटियां 7 सितम्बर तक भर्ती रैली में भाग लेने के लिए पंजीयन कराएंगी, उन्हें फिजिकल ट्रेनिंग तथा लिखित परीक्षा के संबंध में उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए कलेक्टर ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को न सिर्फ जिम्मेदारी दी है बल्कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग भर्ती के योग्य लड़कियों को उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें अग्निपथ योजना से लाभान्वित कराएगें।

इस आयु की लड़किया ले सकेगी भाग

संभागीय सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पी गंगा ने बताया कि भर्ती रैली में 17 वर्ष 6 माह की आयु से लेकर 23 वर्ष की आयु तक की लड़कियाँ भाग ले सकती हैं। बेटियों के लिए आयोजित की जा रही इस विशेष भर्ती में मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की पात्र युवतियां भाग ले सकती हैं। रैली के संबंध में विशेष जानकारी ऑनलाइन बेवसाइट पर लेने के साथ ही फोन नम्बर 0761-2607637 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Next Story