मध्यप्रदेश

विंध्य के मुकुंदपुर चिड़ियाघर में लाये जाएंगे 19 प्रजातियों के सांप

Mukundpur Zoo News
x
Mukundpur Zoo News: मुकुंदपुर चिड़ियाघर पर्यटकों के आकर्षण का हमेशा से ही केन्द्र रहा है।

Rewa MP News: मुकुंदपुर चिड़ियाघर पर्यटकों के आकर्षण का हमेशा से ही केन्द्र रहा है। यहां वर्तमान में विभिन्न प्रजाति के जानवर मौजूद है। अब इस चिड़ियाघर में पर्यटकों को विभिन्न प्रजाति के सांप देखने को मिलेंगे। मुकुंदपुर चिड़ियाघर में सांपो का बाड़ा बनाने का प्रस्ताव प्रबंधन ने सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ नई दिल्ली को भेज दिया है। यह बात अलग है कि इसकी अनुमति अभी तक चिड़ियाघर प्रबंधन को नहीं मिल पाई है।

इधर विभाग ने बाड़ो के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद बाड़ो का निर्माण करना शुरू करना पडे़गा। इसके लिए बजट की जरूरत होगी। यही वजह है कि पहले से ही बजट की व्यवस्था करनी शुरू कर दी गई है। मुख्यालय से साढे़ तीन करोड़ की राशि मिलने की उम्मीद नही है यही कारण है कि आधी राशि डीएमएफ मद से मिल जाए।

शेष राशि के लिए मुख्यालय से प्रयास किया जाएगा। बताया गया है कि सांपो के बाडे़ के निर्माण में 3 करोड़ 48 लाख रूपए खर्च होंगे। जिस स्थान पर सांपो का बाड़ा बनाया जाना है, उस स्थान का चयन कर लिया गया है। बताया गया है कि बाड़ो के निर्माण के साथ ही दूसरे चिड़ियाघरां से इन जलीय प्राणियों को लाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।

19 प्रजाति के रहेंगे सांप

बताया गया है कि कुल 19 प्रजाति के जलीय प्राणियों सांपो को रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार यहां अजगर की दो प्रजातियो ंको रखा जाएगा। साथ ही 16 प्रजाति के अन्य सांप भी रहेंगे। इतना ही नहीं यहां छिपकलियों को भी रखा जाएगा।

Next Story