मध्यप्रदेश

MP Mandi Bhav: मंडी में सोयाबीन के भाव में हल्का सुधार, मूंग के दाम में आई गिरावट, फटाफट से जानें ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
23 March 2023 11:13 AM GMT
MP Mandi Bhav: मंडी में सोयाबीन के भाव में हल्का सुधार, मूंग के दाम में आई गिरावट, फटाफट से जानें ताजा मंडी भाव
x
Mandi Bhav: अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। इंदौर मंडी में सोयाबीन के भाव में हल्का सुधार आया तो वहीं मूंग के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

Mandi Bhav: अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। इंदौर मंडी में सोयाबीन के भाव में हल्का सुधार आया तो वहीं मूंग के दाम में गिरावट दर्ज की गई। तुअर और मसूर के दाम में उतार-चढ़ा बना रहा। यहां प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से दाम में आए उतार-चढ़ाव की सटीक जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के दाम यहां पर उपलब्ध हैं। तो आइए जानते हैं कि आज मंडी में दलहन, तिलहन समेत अन्य अनाज व सब्जियों के क्या भाव रहे।

आज का अनाज भाव

इंदौर मंडी में आज सोयाबीन 2135 से 5335 रुपए, गेहूं 1720 से 2750, गेहूं सुजाता 2410, मक्का 2011, डॉलर चना 3100 से 10350, देसी चना 3900 से 6445, चना कांटा 2670 से 7205, मसूर 1900 से 5060, मूंग 5185, मूंग एवरेज 4650 से 5200, तुअर 6052 से 7230, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3970 से 6965, तुअर कर्नाटक 3940 से 7550, निमाड़ी तुअर 3730 से 7250, सरसों 5965 से 6025, सरसों निमाड़ी 370 से 6060, उड़द बोल्ड 5020, उड़द मीडियम के भाव 3840 रुपए रहे।

सब्जी दाम

मंडी में कद्दू 400 से 800, टमाटर 400 से 1200, खीरा 600 से 1200, भिंडी 2000 से 4000, पालक 600 से 1000, करेला 1500 से 3500, लौकी 1500 से 3500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 2000 से 5500, हरी मिर्च 1500 से 4500, पपीता 1000 से 3000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, धनिया 600 से 1500, शिमला मिर्च के भाव 800 से 1500 रुपए तक देखे गए।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू 1200, गुल्ला आलू 300 से 500, ज्योति आलू 800 से 1100, चिप्सोना आलू 700 से 900, छांटन आलू 200 से 600 रुपए रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर प्याज 900 से 1100, सुपर प्याज 750 से 900, एवरेज प्याज 700 से 900 रुपए तक देखे गए। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800, हलकी लहसुन के भाव 500 से 1500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हैं, जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Next Story