मध्यप्रदेश

सिंगरौली: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

मृतकों के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

सिंगरौली: जिले के बरगवां थाना अंतर्गत परसोहर में बीते दिवस अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। मृतकों के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बीते दिवस सरई थाना अंतर्गत कोल्हुआ निवासी बृजेश खैरवार पुत्र छोटेलाल खैरवार 30 वर्ष अपने साले ललन खैरवार के साथ बाइक में सवार होकर कहीं जा रहा था। परसोहर के समीप पहुंचते ही सामने से अचानक तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना (Accident) के कारण बाइक सवार जीजा और साला घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां भर्ती रहे दोनो युवकों का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्जन

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। दोनो युवक रिश्ते में जीजा-साला बताए गए हैं। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

आरपी सिंह थाना प्रभारी बरगवां

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story