मध्यप्रदेश

SI Bharti In MP 2023: बड़ा ऐलान! 2500 पदों पर होगी भर्ती? शिवराज ने दिए संकेत

SI Bharti In Madhya Pradesh 2023
x

SI Bharti In Madhya Pradesh 2023

SI Bharti In Madhya Pradesh 2023: प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।

SI Bharti In Madhya Pradesh 2023: प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। बहुत जल्दी एमपी पुलिस में 2500 पदों पर भर्ती के संकेत दिए हैं। ज्ञात हो कि एमपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बीच सब इंस्पेक्टर की भर्ती का संकेत मिला है। 7500 भर्तियों के बाद 2500 नई भर्तियों पर राज्य सरकार नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं।

नीमच में सीएम ने की घोषणा

नीमच जिले में मनासा विकास पर्व अंतर्गत 1208 करोड़ रुपए की रामपुर मनासा बृहद सूक्ष्म दाब युक्त सिंचाई योजना का भूमि पूजन कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल में 7500 भर्तियों के बाद 2500 नई भर्ती तथा राज्य में सरकारी पदों पर 50,000 से अधिक नई भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 13 अगस्त को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की शुरुआत करेंगे।

जल्दी ही जारी होगा नोटिफिकेशन

पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए बहुत जल्दी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। वर्तमान समय में चल रही कांस्टेबल परीक्षा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस मुख्यालय इस संबंध में कोई निर्णय लेगा। क्योंकि जानकारी मिल रही है कि वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय नियमावली तैयार करने पर जुटा हुआ है।

माना जा रहा है कि वर्ष 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनावी वर्ष है। ऐसे में सरकार युवा एवं बेरोजगारों को खुश करने के लिए ज्यादा से ज्यादा भर्ती करने की फिराक में है। सरकार का प्रयास है कि आदर्श आचार संहिता लगने के पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाए। इस बार भी भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी उसके बाद फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा और अंत में इंटरव्यू के बाद जॉइनिंग प्राप्त होगी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 से

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल 12 अगस्त से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। पुलिस कांस्टेबल के लिए 7090 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसी तरह रेडियो ऑपरेटर के लिए 321 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 12 अगस्त से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। कांस्टेबल के लिए 8.66 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Next Story