
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी के लाखों...
एमपी के लाखों कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा, 4% डीए बढ़ेगा

एमपी के लाखों कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) में 4 फीसद का इजाफा करने की घोषणा की है.
यह घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नसरुल्लागंज में एक आयोजित कार्यक्रम में की है. इसके भुगतान का आदेश एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा.
एमपी के कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ेगा
राज्य के कर्मचारियों को वर्तमान में 34% महंगाई भत्ता (डीए) का लाभ मिल रहा है. सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद आदेश लागू होते ही 4 फीसद डीए और बढ़ जाएगा. यानी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) अब 38 फीसद हो जाएगा. इसके पहले मप्र सरकार ने करीब 6 माह पहले प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 3% बढ़ाया था.
बता दें यह मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) 1 जुलाई 2022 से ड्यू है. क्योंकि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को लिए डीए पिछले साल दे दिया था.
हांलाकि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है की मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को डीए देने की तारीख़ क्या होगी. यह सब विस्तृत ब्यौरा तभी मिलेगा जब डीए का आर्डर आ जाएगा. माना जा रहा है की एक दो दिन के अंदर बढ़े हुए डीए का आदेश जारी कर दिया जाएगा. जिसमें 1 जुलाई 2022 से 1 जनवरी 2023 के बीच बढ़े हुए डीए के एरियर के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल वित्त विभाग की तैयारी के हिसाब से 4 प्रतिशत डीए के भुगतान में सरकार पर हर साल 1440 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा.
7.50 लाख कर्मचारियों का यह है गणित
प्रदेश में नियमित शासकीय कर्मचारी 6 लाख 40 हजार हैं, जबकि 1 लाख 10 हजार वर्क चार्ज और दैनिक वेतन भोगी हैं. इस तरह इन 7.50 लाख कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा होगा. डीए की बढ़ोतरी का न्यूनतम 15500 रुपए वेतन पाने वालों को 625 रुपए और अधिकतम 2 लाख 15 हजार रुपए वेतन पाने वाले अफसरों को 9000 रुपए का हर महीने फायदा होगा. इनमें राज्य सरकार के सुपर क्लास-1, क्लास-1, द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




