मध्यप्रदेश

एमपी में 42000 युवाओं को रोजगार देगी शिवराज सरकार, 22 औद्योगिक इकाइयों का सीएम करेंगे लोकार्पण

Kisan Credit Card MP News
x
मध्य प्रदेश को रोजगार संपन्न बनाने के उद्देश्य से औद्योगिक संरचनाओं का विस्तार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश को रोजगार संपन्न बनाने के उद्देश्य से औद्योगिक संरचनाओं का विस्तार किया जा रहा है। विकास के इसी क्रम में 29 सितंबर को मध्य प्रदेश की 4828 करोड़ के निवेश वाली 22 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हाथों संपन्न होगा। औद्योगिक इकाइयों के संचालित होने से प्रदेश के करीब 42 हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

मनाया जाएगा रोजगार दिवस

29 सितंबर को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम सीहोर जिले के बुधनी में आयोजित होगा। इसके लिए रोजगार पर कई कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद भी करेंगे। जहां एक ओर औद्योगिक इकाइयों के लग जाने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा वही स्वरोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। सरकार की इस महती योजना के लागू होने से बेरोजगारों को बहुत लाभ प्राप्त होगा।

तैयारियों की हुई समीक्षा

भोपाल मंत्रालय सचिव एमएसएमई पी नरहरि ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने इसकी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

उन्हाने जानकारी देते हुए बताया कि बुधनी में टाय क्लस्टर सहित 9 जिलों के 13 औद्योगिक क्लस्टर और 2 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि पूजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री 4 जिलों के 3 औद्योगिक कलस्टर एक औद्योगिक क्षेत्र 2 इनक्यूबेशन सेंटर और एक स्टार्टअप का लोकार्पण भी करेंगे।

पी नरहरि ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर नीमच भोपाल और बुरहानपुर के कलस्टर विकासकर्ता उद्यमियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। तथा कार्यक्रम के संबंध में और जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रदेश के अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री तथा जनप्रतिनिधि इसे संपन्न करवाने मैं अपना सहयोग देंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story