मध्यप्रदेश

शिवराज सरकार ने लिया निर्णय, सड़क निर्माण के लिये 594 करोड़ स्वीकृति, देखे आपके एरिया का नाम तो नहीं....

शिवराज सरकार ने लिया निर्णय, सड़क निर्माण के लिये 594 करोड़ स्वीकृति, देखे आपके एरिया का नाम तो नहीं....
x
एमपी में सड़को के निर्माण के लिए हाल ही में बड़ी खबर सामने आ रही है.

MP News: एमपी में सड़को के निर्माण के लिए हाल ही में बड़ी खबर सामने आ रही है. मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिये 594 करोड़ रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

मंत्रि-परिषद ने नर्मदापुरम- मोहासा - बाबई मार्ग एस. एच.- 22 पर तवा नदी पर फोरलेन उच्च-स्तरीय पुल के लिए आकलित निर्माण लागत 148 करोड़ 97 लाख रूपये, सिवनी जिले के बंडोल - बांकी - जमुनिया - सागर - चंदौरीकला -मारबोड़ी - रनवेली - जाम -कन्हरगांव - हथनापुर - मंडवा - कोहका मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 108 करोड़ 97 लाख रूपये।

सीहोर जिले के बकतरा भारकच्छ मार्ग से देहरी - बम्होरी - सेमलवाड़ा - नानभेंट - खैरी -सिलगना - जोनतला - जैत - सरदारनगर - हथनौरा - सुडानिया - बनेटा से शाहगंज मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 121 करोड़ 83 लाख रूपये, सीहोर जिले के बकतरा -सियागहन - सागपुर -रिछोड़ा - खोहा - क्वाड़ा - सतरामऊ - बोदरा - ग्वाडिया - नीमटोन - डुंगरिया मार्ग के लिए आकलित निर्माण लागत 108 करोड़ 17 लाख रूपये की प्रशासकीय और मुरैना जिले के ए.बी.सी. कैनाल मार्ग के लिए आंकलित निर्माण लागत 106 करोड़ 07 लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति योजना अंतर्गत दी गई।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story