मध्यप्रदेश

शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देगी एमपी की शिवराज सरकार, कैबिनेट में लिया गया फैसला

MP Government Scheme
x
एमपी की शिवराज सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिए कई फैसले.

भोपाल। प्रदेश की जन हितैषी नीतियों को लेकर भोपाल में शिवराज कैबिनेट ने फैसले लिए है। बैठक के दौरान महिलाओं, बच्चो सहित किसानों को लेकर निणर्य लिया गया है। जिससे उन्हे ऐसी योजनाओं का लाभ मिल सकें।

शून्य प्रतिशत पर ब्याज पर कर्ज

भाजपा सरकार के प्रवक्ता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए निणर्य को लेकर मीडिया को जानकारी दिए है। उन्होने बताया कि अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, महिला सशक्तिकरण के लिए नारी सम्मान कोष स्थापित किए जाने का निणर्य लिया गया है। तो वही प्रदेश के किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर निरंतर ऋण मिलता रहेगा, छिंदवाड़ा की पेंच वृहद परियोजना के लिए 3395 करोड़ रुपए की है। इस योजना से 126648 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

अनाथ आश्रम के बच्चों को मिलेगी यह सुविधा

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट ने निणर्य लिया है कि आश्रम में रहने वाले अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना, बाल संस्थाओं में छोड़ने वाले 18 साल के बच्चों को पांच हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। नीट, जेईई, क्लैट के लिए पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। 24 साल की उम्र तक इनको पढ़ाई के लिए मदद मिलेगी। इनके संयुक्त खाते में एक साल और अधिकतम 18 साल तक दो हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ ही आयुष्मान योजना से इलाज कराने के प्रावधान किए गए हैं।

बनेगा नारी सम्मान कोष

प्रवक्ता श्री मिश्र ने बताया कि नारी सम्मान को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। यही वजह है कि कैबिनेट ने निणर्य लिया है कि सरकार की ओर से नारी सम्मान कोष बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना से 4 फीसदी ब्याज लिया जाता था अब इसे दो प्रतिशत कर दिया जाएगा। इससे स्व सहायता समूहों को फायदा होगा। इसमें महिला वित्त विकास निगम के सुदृणीकरण का प्रावधान किया गया है। शक्ति पोर्टल बनाया जाएगा।

Next Story