मध्यप्रदेश

GOOD NEWS! एमपी के 10 लाख कर्मचारियों को शिवराज सरकार ने दी 4 बड़ी सौगाते, फटाफट से जानें

MP News
x
MP News: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए चार बड़ी घोषणाएं की है। सरकार की इस घोषणा का लाभ प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों को होगा।

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा का लाभ प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों को होगा। चुनावी वर्ष में सरकार ने कर्मचारियों के लिए चार बड़ी घोषणाएं की है। आइए जाने सरकार ने कौन सी चार बड़ी घोषणाएं की है।

घटेगा प्रोबेशन पीरियड

हाल के दिनों में भाजपा सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अब प्रोबेशन पीरियड 4 साल के बजाए 2 साल का होगा। ज्ञात हो कि 2018 के पहले कर्मचारी चयन मंडल पूर्व में व्यापम के द्वारा होने वाली तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रोबेशन 2 वर्ष की हुआ करती थी। जिसे वर्ष 2019 में बढ़ा कर 4 वर्ष कर दिया गया। लेकिन एक बार फिर सरकार ने इसे घटाकर 2 वर्ष कर दिया है।

बढ़ेगा मानदेय

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का 1500 तथा आंगनवाड़ी सहायकों को 750 रुपए मानदेय बढ़ाया गया है। साथ में यह कहा गया है कि इन्हें लाडली बहन योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को बढे हुए डीए का लाभ दिया जाएगा। अभी केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाते हुए 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत कर दिया है। वर्तमान समय में प्रदेश के कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए प्राप्त हो रहा है। चुनावी वर्ष होने की वजह से बहुत जल्दी डीए की घोषणा हो सकती है।

पदोन्नति में बदलेगा नियम

पदोन्नति का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सरकार नए नियम बनाने के रास्ते तलाश कर रही है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को पदोन्नति उच्च पदों के लिए दी जाएगी लेकिन उसमें प्रभारी लिखा होगा। इसके लिए विभागों को अपने भर्ती नियम में बदलाव करने होंगे।

Next Story