मध्यप्रदेश

26 जनवरी को शिवराज सरकार कर्मचारियों के लिए कर सकती है डबल धमाका, DA के साथ बढ़ सकता है सेवाकाल

MP Government DA Hike 2023 News
x
शिवराज सिंह चौहान 
MP Government DA Hike 2023 News: एमपी के कर्मचारियों को सेवाकाल बढ़ाने के साथ ही डीए का भी हो सकता है ऐलान

MP Governmnet DA Hike 2023 News: मध्यप्रदेश के सरकरी कर्मचारियों के लिए सरकार डबल धमाका कर सकती है। संभावना है कि इसका ऐलान 26 जनवरी को सरकार कर सकती है। जो खबरें आ रही है उसके तहत सरकार राज्य अपने कर्मचारियों की सेवाकाल एक वर्ष बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जबकि 4 प्रतिशत डीए बढ़ाए जाने की भी घोषणा कर सकती है।

सेवाकाल बढ़ाने की यह है वजह

जानकारी के तहत चुनावी वर्ष में सरकार एक साथ दो लाभ लेने के मूड में है। दरअसल कड़की में चल रही सरकार इस वर्ष रिटार्यड होने वाले कर्मचारियों का जीपीएफ फंड देने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि सरकार पूरा पैसा विकास कार्य में खर्च करना चाहती है, तो वही कर्मचारियों का सेवाकाल एक वर्ष का बढ़ा कर उन्हे खुश भी करना चाहती है। यही वजह है कि कर्मचारियों के सेवाकाल को सरकार बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

ज्ञात हो कि राज्य के कर्मचारियों का सेवाकाल 62 वर्ष है जबकि स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों का सेवाकाल 65 वर्ष है। एक वर्ष का सेवाकाल बढ़ाया जाता है तो प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को नौकरी करने का लाभ मिलेगा।

7वां वेतनमान से बजट गड़बड़ाया

सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों की माने तो सरकार के सामने सरकारी कर्मचारी बड़ी समस्या बन गए हैं। 7वां वेतनमान के बाद कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी इतना ज्यादा हो गई है कि बजट गड़बड़ होने लगा है। यही वजह है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के समान राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने में सोचविचार कर रही है, तो वही कर्मचारी संगठनों का दबाब बढ़ता जा रहा है। वे 4 प्रतिशत डीए बढ़ाए जाने की मांग पर अडिग है।

Next Story