मध्यप्रदेश

क्या मध्य प्रदेश में बहाल होने वाली है पुरानी पेंशन स्कीम? जानिए शिवराज कैबिनेट के फैसले के बारे में..

Shivraj cabinet
x
एमपी सरकार की कैबिनेट ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को हरी झडी दे दी है।

MP DA Hike News: मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए शासकीय कर्मचारियों के लिए घोषित किया गया महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है। शिवराज सरकार ने जहां डीए बढ़ा दिए है वहीं कर्मचारियों के पुरानी पेंशन को लेकर अभी कोई निणर्य नहीं लिया गया है। सरकार के इस निणर्य से कर्मचारियों को एक बड़ा लाभ मिलने जा रहा।

31 प्रतिशत हुआ मंगाई भत्ता

सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के गृह मंत्री ने डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के निणर्य के सबंध में मीडिया को जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पूर्व में जो घोषणा की गई थी कि कर्मचारियों का डीए 31 प्रतिशत किया जाएगा। उस पर सरकार ने मंजूरी दे दी है। उन्होने बताया कि इस निणर्य के बाद मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान मंहगाई भत्ता अब मिलने लगेगा।

पेंशन की मांग पर अड़े है कर्मचारी

तो वहीं कर्मचारियों की लम्बित मांग पुरानी पेंशन पर फिलहाल खटआई में पड़ती नजर आ रही है, हांलाकि कुछ मंत्रियों ने कर्मचारी नेताओं को इस सबंध में चर्चा करने का अश्वासन दिए है। दरअसल कर्मचारी पुरानी पेंशन की जिद पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता में वृद्धि काफी देरी से की गई है। वित्त मंत्री ने कहा था कि वर्तमान पेंशन योजना में कुछ परिवर्तन किए जाएंगे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story