मध्यप्रदेश

MP में भीषण ठंड का कहर जारी, पाला से फसलों को बचाने कृषि विभाग ने जारी की GUIDELINES

MP Weather News
x
MP Weather News: एमपी में भीषण ठंड के चलते जन जीवन प्रभावित हुआ है।

MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले चार दिनों से शीत लहर का प्रकोप है। लगातार तापमान में गिरावट तथा कोहरा छाने से प्रदेश भर के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक तापमान में गिरावट से फसलों में शीतलहर के प्रकोप की भी आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने किसानों को फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए सलाह दी है।

उन्होंने कहा है कि तापमान में गिरावट का सर्वाधिक असर दलहनी, तिलहनी तथा सब्जी की फसलों में होता है। फसलों को पाले से बचाने के लिए सिंचाई कारगर साधन है। अच्छी नमी रहने पर फसल में पाले का प्रकोप नहीं होगा। पाले से बचाव के लिए किसान भाई रात्रि में 12 से 2 बजे के बीच मेढ़ों पर कचरे को जलाकर धुआं करें।

पाले से बचाव के लिये फसलों पर सल्फर का 0.1 प्रतिशत घोल बनाकर छिड़काव करें। इससे फसलों पर पाला का प्रभाव कम हो जाता है। उप संचालक कृषि ने पौधशाला के पौधों एवं क्षेत्र वाले उद्यानों व नगदी सब्जी वाली फसलों को टाट अथवा पालीथिन अथवा भूसे से ढ़कने का सुझाव भी दिया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story