मध्यप्रदेश

MP के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट: 12 सीटों पर नाम घोषित, 11 नए चेहरे; 22 में से सिर्फ एक रीवा में महिला प्रत्याशी

Neelam Dwivedi
24 March 2024 12:24 AM IST
Updated: 2024-03-23 18:59:20
MP के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट: 12 सीटों पर नाम घोषित, 11 नए चेहरे; 22 में से सिर्फ एक रीवा में महिला प्रत्याशी
x
कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश की 12 सीटों के लिए भी नामों का ऐलान किया गया है।

भोपाल। कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश की 12 सीटों के लिए भी नामों का ऐलान शनिवार को किया गया है। इसके पहले पहली लिस्ट में पार्टी ने 10 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाया था।

रीवा लोकसभा सीट से सेमरिया विधायक अभय मिश्रा की पत्नी नीलम मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि जबलपुर सीट से दिनेश यादव को टिकट दी गई है। राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम पर मुहर लगी है। जबकि रतलाम सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को टिकट दी है। इंदौर से अक्षय बम और भोपाल से अरुण श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

अब तक घोषित 22 सीटों में सिर्फ एक पर महिला

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अब तक घोषित 22 सीटों में से केवल एक ही सीट पर महिला को टिकट दिया है। शनिवार को जारी 12 सीटों की सूची में रीवा सीट से नीलम अभय मिश्रा को टिकट दिया है। नीलम मिश्रा रीवा के सिरमौर से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की पत्नी है।

12 में से 11 सीटों में चेहरे बदले

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में एमपी के 12 सीटों के लोकसभा प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें से सिर्फ रतलाम सीट पर वही प्रत्याशी है, जो 2019 के चुनाव में मैदान में था। इसके अलावा बाकी के 11 सीटों में कांग्रेस ने नए प्रत्याशी उतारे हैं।

29 में से 22 सीटों पर प्रत्याशी तय

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 29 में से 22 सीटों के नामों का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट में राज्य की 10 लोकसभा सीटों के प्रत्याशी के नामों पर मुहर लगी थी। जबकि चौथी लिस्ट में 12 नामों को पार्टी ने फाइनल किया है।

6 सीटें होल्ड पर, एक सपा के लिए छोड़ी

अभी 6 सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं हो पाए हैं। इनमें गुना, विदिशा, खंडवा, दमोह, मुरैना और ग्वालियर सीट शामिल हैं। खजुराहो सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है।

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story