
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP में कांग्रेस के 88...
MP में कांग्रेस के 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी: सेमरिया से अभय मिश्रा को टिकट, गोटगांव, पिछोर और दतिया का प्रत्याशी बदला

मध्यप्रदेश निर्वाचन 2023 के लिए कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुछ नाम चौकाने वाले हैं। जबकि पहली सूची के तीन प्रत्याशियों को बदला गया है। पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए थे। इसमें 96 विधायकों में से 69 को फिर से मौका दिया गया।
जबकि दूसरी सूची में कांग्रेस ने तीन सीटों के उम्मीदवार बदले हैं। दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटगांव से शेखर चौधरी की जगह मौजूदा विधायक एनपी प्रजापति को टिकट दिया गया है। इधर, रीवा जिले के चार बाकी विधानसभाओं के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं। मैहर से धर्मेश घई को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची...
दूसरी सूची में सबसे चौकाने वाला नाम अभय मिश्रा का है, उन्हे सेमरिया विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि मिश्रा के खिलाफ सेमरिया क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है और कमलनाथ को पत्र लिखकर पार्टी में शामिल न करने की मांग की है। मिश्रा ने बुधवार को ही भाजपा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया है। रीवा विधानसभा से भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल के सामने कांग्रेस ने राजेन्द्र शर्मा को उतारने का निर्णय लिया है। सिरमौर से दो बार के भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह के खिलाफ रामगरीब कोल को मौका दिया गया है, जबकि देवतालाब से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के सामने पदमेश गौतम को टिकट दिया गया है।
MP में कांग्रेस के 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




