मध्यप्रदेश

सतना: शादी के पांच दिन पूर्व युवक ने फांसी लगा दे दी जान, जानिए क्या है वजह

सतना: शादी के पांच दिन पूर्व युवक ने फांसी लगा दे दी जान, जानिए क्या है वजह
x
युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवक ने अपनी मौत का कारण भी लिखा है।

सतना: शादी के पांच दिन दिन पूर्व ही युवक ने फांसी लगा के अपनी जान दे दी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवक ने अपनी मौत का कारण भी लिखा है। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक युवक अर्जुन गुप्ता 33 वर्ष निवासी भुसौल सेमरिया रीवा के शव का पंचनामा कर पुलिस द्वारा पीएम के लिए अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की। पीएम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया गया है कि युवक का शव सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित पीएम आवास के फलैट नंबर 202 में युवक का शव पाया गया था। युवक के शव से दुर्गंध आ रही थी। युवक ने संभवतः 12 अप्रैल को आत्महत्या की है। युवक की 17 अपैल को शादी थी। युवक के दो और भाई हैं, जो कि अपना कारोबार करते हैं। गत दिवस 11 अप्रैल को युवक अपनी शादी का कार्ड देने अपनी बहन की ससुराल गया था। इसके बाद युवक को किसी को नहीं दिखाई दिया। युवक के फलैट से बदबू आने पर पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की गई।

क्यों की आत्महत्या

युवक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवक ने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया है। सुसाइड नोट के अनुसार युवक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखी बातों की जांच की जा रही है।

17 को थी शादी

बताया गया है कि सतना के विराट नगर में युवक की शादी तय थी। आगामी 17 अप्रैल को तिलक था और उसी दिन बारात भी जानी थी। लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story