मध्यप्रदेश

Satna Bus Accident: पहाड़ पर पलटी यात्रियो से भरी बस, 1 की मौत, कई घायल

Satna Bus Accident: पहाड़ पर पलटी यात्रियो से भरी बस, 1 की मौत, कई घायल
x

bus accident 

पहाड़ मे बस पलटने से यात्रियों में मच गई चीख पुकार.

सतना। यात्रियों से भरी बस सतना जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत गोड़सरी पहाड़ में पलट गई। जिससे बस में सबार एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 10 से 12 यात्री घायल हो गए है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मोनू पांडे के रूप में की गई है।

गेयर लगाते ही आवाज हुई और हो गई घटना

यात्रियों की माने तो बस काफी रफ्तार में थी और ट्रक आ जाने के चलते चालक ने गेयर बदला, जिससे तेज आवाज आई और बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण पहाड़ में सड़क से नीचे बस पलट गई। जानकारी के तहत पंचवटी कंपनी की यात्री बस अमरपाटन से यात्री भरकर रामनगर जा रही थी और गोड़सरी पहाड़ पर बुधवार को यह हादसा हो गया।

घटना स्थल पहुचे स्थानिय मंत्री

पहाड़ में हुए हादसे की जानकारी लगते ही स्थानिय मंत्री रामखेलावन पटेल मौके पर पहुचे और धायलों को मदद पहुचाई तो वही अमरपाटन और रामनगर थाना का पुलिस बल भी पहुचा था। घायलों का वाहनों से अस्पताल ले जाया गया वही पुलिस बस को अपने कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई कर रही है। पहाड़ में बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। बताया जा रहा है कि बस के अनियत्रित होते ही यात्री चिल्लाना शुरू कर दिए, लेकिन तब तक बस पलट गई।

लगातार हो रही घटनाएं

ज्ञात हो कि पहाड़ पर यात्री बस लगातार हादसे का शिकार हो रही है। इसके पूर्व छुहिया घाटी में बस पलट गई थी तो वही ट्रक और स्कार्पियों भी हादसे का शिकार हुई थी। अब एक बार फिर गोड़सरी पहाड़ पर बस पलट जाने की घटना सामने आई है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story