मध्यप्रदेश

Samvidha Employees In MP 2023: संविदा कर्मियों के लिए Latest Update, तुरंत ध्यान दे

Samvidha Employees In MP 2023
x

Samvidha Employees In MP 2023

Samvidha Employees In Madhya Pradesh 2023: चुनाव से पहले तथा 15 अगस्त से पहले संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है।

Samvidha Employees In MP 2023 | Samvidha Employees In Madhya Pradesh 2023: चुनाव से पहले तथा 15 अगस्त से पहले संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने अलग-अलग विभागों के प्रमुख सचिवों से विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांग चुके हैं। मांगी गई जानकारी में पूछा गया है कि किस विभाग में कितने संविदा कर्मी हैं। किस प्रक्रिया से भर्ती की गई है किस पद के विरुद्ध भर्ती किए गए हैं।

दुरुस्त की जा रही जानकारी MP Samvidha Employees | Madhya Pradesh Samvidha Employees

इकबाल सिंह बैस विभागों से जानकारी मांगी है। जानकारी मिल रही है कि उनसे पूछा गया है कि उनके विभाग में कितने संविदा कर्मी, किस प्रक्रिया से, किस पदके विरुद्ध भर्ती किए गए हैं। साथ ही यह भी मंथन चल रहा है कि हर वर्ष सेवा के नवीनीकरण में जिन शर्तों के तहत किया जाता था उन्हें कैसे हटाया जा सकता है। इसके स्थान पर कौन सी व्यवस्था लागू की जाए। न्यूनतम वेतन में अधिकतम 100 प्रतिशत वेतन देने पर कितना सरकार पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

जानकारी मिल रही है कि सेवा शर्त से संबंधित दिशा-निर्देश में संशोधन के साथ ही कर्मचारियों की तरह अवकाश, अनुकंपा तथा अन्य सुविधाएं देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में लग रहा है कि बहुत जल्दी संविदा कर्मचारियों का समय बदलने वाला है। नए नियम में सरकारी कर्मचारियों के समान अवकाश का प्रावधान किया गया है। ज्ञात हो कि प्रदेश में अलग-अलग विभागों में ढाई लाख से अधिक संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं।

चल रही प्रक्रिया पर अगर नजर दौड़ाए तो पता चलता है की संविदा कर्मचारियों को बहुत जल्दी नियमित किया जा सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयार की जा रही जानकारी इसी ओर इशारा कर रही है कि बहुत जल्दी संविदा कर्मचारियों का समय बदलने वाला है। नए नियम में सरकारी कर्मचारियों के समान अवकाश का प्रावधान किया गया है। ज्ञात हो कि प्रदेश में अलग-अलग विभागों में ढाई लाख से अधिक संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं।

सभी को खुश करने में लगी सरकार

चुनाव के पहले प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सभी को खुश करना चाह रहे हैं। ज्यादातर विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगे पूरी करने की ओर कदम बढ़ा दिया गया है। सरकार हर किसी को कुछ ना कुछ देना चाह रही है। इसका सबसे बड़ा कारण आने वाला विधानसभा चुनाव को माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 के अंत में होना है। भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव की तरह सत्ता गवाना नहीं चाह रही है। वह पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है।

Next Story