मध्यप्रदेश

सागर जिले का बहुचर्चित दलित हत्या, बहन से छेड़छाड़, मां को नग्न कर घुमाने के मामले का खुलासा

सागर जिले का बहुचर्चित दलित हत्या, बहन से छेड़छाड़, मां को नग्न कर घुमाने के मामले का खुलासा
x

Sagar News Latest Update: सागर जिले में दलित युवक की हत्या, उसकी बहन से छेड़छाड़ और फिर बाद में मां को नग्न कर गांव में घुमाने के मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले के आरोपी पुलिस की पकड़ में आने के बाद जो खुलासा हुआ उसके बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। पूर्व कांग्रेसी अध्यक्ष अरुण सुभाष यादव क ट्वीट कर कहां की आरोपी को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है।

9 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की बात नहीं लिखी गई। यह आरोपियों को ढिलाई देने के साथ ही फरियादी के साथ एक बड़ी नाइंसाफी है। पुलिस का कहना है कि वह कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

क्या कहते हैं कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता अरुण सुभाष यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सागर जिले के खुरई में ग्राम बड़ोदिया नोनागिरी में दलित युवक की हत्या भाजपा नेताओं ने इसलिए कर दी उसकी बहन से छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने एक फोटो साझा करते हुए बताया है कि आरोपी विक्रम सिंह और कोमल सिंह को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

जाने क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार प्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के बरोदिया नौनगर गांव का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व गांव के रहने वाले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। मामला दर्ज हो जाने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता पर राजीनामा के लिए दबाव बनाता रहा।

इसके लिए पंचायत का भी आयोजन किया गया। जिसमें पीड़िता का भाई घटना का विरोध करता रहा। इस पर आरोपी आक्रोशित हो उसे। बताया जाता है कि पंचायत के मना करने के बाद भी आरोपियों ने पीड़िता के भाई लालू उम्र 18 वर्ष को पीट पीट कर मार डाला। लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताते हैं कि बेटे को पिटता देख उसे बचाने उसे बचाने मां दौड़ी लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। आरोपियों ने इसकी मां से भी मारपीट करते हुए उसे निर्वस्त्र कर दिया और निर्वस्त्र हालत में उसे गांव में घुमाया गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी बनी हुई है।

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी उसे निर्वस्त्र हालत में लेकर गांव में घूम आए उसके बाद घर के अंदर धक्का देकर भाग गए। आरोपी महिला के अन्य दो बेटों की तलाश करते रहे। घर की छत को तोड़ने का प्रयास किया।

Next Story