मध्यप्रदेश

एमपी में मचा हंगामा, भाजपा के 4 विधायक कांग्रेस के संपर्क में, पूरे प्रदेश में मचा भूचाल

MP Politics
x

MP Politics

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Dr Govind Singh) ने एक बयान देकर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है.

MP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Dr Govind Singh) ने एक बयान देकर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। वर्ष 2022 समाप्ति की ओर है। 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव होना है। लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का कहना है कि भाजपा के चार विधायक लगातार उनके संपर्क में हैं। बस गोविंद सिंह का इतना बयान ही राजनीतिक भूचाल लाने के लिए काफी है।

कमलनाथ ने भी दिया बयान

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान के बाद राजनैतिक गलियों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। ऐसे में नेताओं के बयान को कवरेज भी मीडिया द्वारा दिया जाने लगा। साथ ही मीडिया मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल कर बैठी।

इस मामले पर कमलनाथ का सीधा सा जवाब था उन्होंने कहा कि मैं सौदेबाजी नहीं करता। अगर मुझे सौदेबाजी ही करनी होती तो आज मध्य प्रदेश में हमारी सरकार होती।

क्या कह रहे हैं नेता प्रतिपक्ष

गोविंद सिंह ने कहा कि सब लोग जानते हैं मैं कभी झूठ नहीं बोलता। उन्होंने कहा कि मै उन विधायकों का नाम तो नहीं बता सकता। लेकिन भाजपा के चार विधायक संपर्क में हैं। उनका नाम है इसलिए नहीं बताना चाहता जिससे उनका भविष्य खराब न हो। क्योंकि उन विधायकों को कांग्रेस शामिल नहीं करेगी।

कहते हैं भाजपा के नेता

कांग्रेस के नेता इतना बड़ा बयान दें और भाजपा चुप बैठे क्या ऐसा संभव है। बिल्कुल नहीं। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा के मंत्री विश्वास सारंग ने गोविंद सिंह को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर वह विधायकों का नाम जानते हैं और उनमें हिम्मत है तो वह नाम बताएं।

साथ ही भाजपा नेता का कहना था कि मीडिया में सुर्खियों में आने के लिए गोविंद सिंह इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की सारी सुर्खियां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बटोर ले जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष होने के बाद भी गोविंद सिंह हाशिए पर पड़े हुए हैं।

Next Story