मध्यप्रदेश

संस्कारधानी जबलपुर को राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली 'महाकौशल एक्सप्रेस' को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट, फटाफट से जानें

संस्कारधानी जबलपुर को राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली महाकौशल एक्सप्रेस को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट, फटाफट से जानें
x
Mahakaushal Superfast Express Train Time Table: मध्य प्रदेश समेत विंध्य के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। जानकारी के अनुसार हजरत निजामुददीन से जबलपुर के बीच प्रतिदिन चलने वाली महाकौशल सुपरफास्ट के समय सारिणी में परिवर्तन कर दिया है।

Mahakaushal Superfast Express Train Time Table: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत विंध्य के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। जानकारी के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर के बीच प्रतिदिन चलने वाली महाकौशल सुपरफास्ट (Mahakaushal Superfast Express) के समय सारिणी में परिवर्तन कर दिया है।

बता दें की महाकौशल सुपरफास्ट का हजरत निजामुद्दीन से लेकर जबलपुर तक के स्टेशनों की समय सारिणी में परिवर्तन किया है।

सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की अब महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन 2 घंटा 37 मिनट पहले रात 2 बजकर 45 मिनट पर सतना पहुंचकर जबलपुर के लिए रवाना हो जाएगी। इस आशय की जानकारी दी।

ये रहेगा शेड्यूल

जानकारी के अनुसार हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन (Hazrat Nizamuddin-Jabalpur Mahakaushal Superfast Train) अब 2 अप्रैल से प्रतिदिन दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर निजामुद्दीन से रवाना होगी। इसके पहले यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर रवाना होती थी।

नई समय सारणी के अनुसार मझगवां स्टेशन रात 2 बजकर 3 मिनट, जैतवारा 2 बजकर 23 मिनट, सतना 2 बजकर 45 मिनट, मैहर सुबह 3 बजकर 18 मिनट, कटनी 4 बजकर 5 मिनट, सिहोरा 4 बजकर 58 मिनट और 5 बजकर 55 मिनट पर जबलपुर पहुंचेगी। जबकि इसके पहले महाकौशल सुपरफास्ट सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर सतना आती थी।

Next Story