मध्यप्रदेश

MP Mandi Bhav: मंडी में तुअर के दाम में उछाल, सोयाबीन में सुधार, फटाफट से जानें लेटेस्ट अपडेट

Sanjay Patel
18 March 2023 11:27 AM GMT
MP Mandi Bhav: मंडी में तुअर के दाम में उछाल, सोयाबीन में सुधार, फटाफट से जानें लेटेस्ट अपडेट
x
MP Mandi Bhav News Updates: मार्केट में प्रतिदिन के हिसाब से भावों में आए उतार-चढ़ाव की सटीक जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यहां पर संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट उपलब्ध हैं।

Mandi Bhav: मार्केट में प्रतिदिन के हिसाब से भावों में आए उतार-चढ़ाव की सटीक जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यहां पर संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट उपलब्ध हैं। इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की बात की जाए तो सोयाबीन के दाम में बीते दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। वहीं डॉलर चना के भाव गत दिनों की अपेक्षा घट गए। तुअर के दाम में उछाल देखने को मिला तो सोयाबीन के भाव में भी सुधार आया। यहां पर आपको इंदौर मंडी के आज के भाव की जानकारी दी जा रही है। जिसमें दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अन्य आज शामिल हैं, इसके साथ ही फल व सब्जियों के दाम भी देखने को मिल जाएंगे।

आज का अनाज भाव

मंडी में आज सोयाबीन 1105 से 5325, गेहूुं 1776 से 2633, गेहूं सुजाता 2420, मक्का 2011, देसी चना 4195 से 6500, डॉलर चना 3000 से 10200, चना कांटा 2630 से 7205, मसूर 1900 से 5060, मूंग 6780, मूंग एवरेज 4650 से 5200, तुअर 5825 से 6000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3930 से 6965, तुअर कर्नाटक 3930 से 7550, निमाड़ी तुअर 3730 से 7250, सरसों 5955 से 6025, सरसों निमाड़ी 3730 से 5060, उड़द बोल्ड 5005, उड़द मीडियम के दाम 3850 रुपए रहे।

फल व सब्जी भाव

फलों में सेब 2000 से 8000, केला 800 से 2400, पपीता 1000 से 3000, अनानास 1500 से 4500 रुपए तक रहे। जबकि सब्जियों में टमाटर 400 से 1200, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1200, भिंडी 2000 से 4000, पालक 600 से 1000, करेला 1500 से 3500, लौकी 1500 से 3500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 2000 से 5500, हरी मिर्च 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, धनिया 600 से 1500 और शिमला मिर्च के दाम 800 से 1500 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज व लहसुन भाव

आज मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1200, गुल्ला आलू 300 से 500, ज्योति आलू 800 से 1100, चिप्सोना आलू 700 से 900, छांटन आलू 200 से 600 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर प्याज 900 से 1100, सुपर प्याज 750 से 900, एवरेज प्याज 700 से 900 रुपए रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800 और हलकी लहसुन के भाव 500 से 1500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं, जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Next Story