रीवा

भाजपा सरकार दोबारा बनने की आस पर सोशल मीडिया में सक्रिय हुए REWA के भाजपाई, लिखा लिस्ट बन रही गद्दारो की जिन्होंने 16 महीने जनता को खून के आंसू रुलाया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:14 AM GMT
भाजपा सरकार दोबारा बनने की आस पर सोशल मीडिया में सक्रिय हुए REWA के भाजपाई, लिखा लिस्ट बन रही गद्दारो की जिन्होंने 16 महीने जनता को खून के आंसू रुलाया
x
नगर निगम में हलचल शुरू हो गई है। लिस्ट बन रही है उन लोगों की जिन्होंने 16 महीने में नगर निगम में भ्रष्टाचार किया अब किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे पोस्ट

नगर निगम में हलचल शुरू हो गई है। लिस्ट बन रही है उन लोगों की जिन्होंने 16 महीने में नगर निगम में भ्रष्टाचार किया अब किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे पोस्ट अब भाजपाईयों के एक बार फिर से सोशल मीडिया में वॉयरल हो रहे है। यह पोस्ट शुक्रवार को प्रदेश में भाजपा सरकार दोबारा बनने की आस लगाए बैठे भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी के द्वारा वाट्सअप ग्रुप में वॉयरल की गई। उन्होंने पूर्व एमआईसी सदस्यों द्वारा की गई एक बैठक की फोटो पोस्ट करते हुए यह बात लिखी। जिससे इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि प्रदेश में चल रहे सियासी खेल के बाद अब भाजपाई भाजपा सरकार दोबारा प्रदेश में बनने की उमीद लेकर बैठ गए हैं। REWA BJP activates on social media in hopes of re-formation of BJP, written list of traitors who cried tears of blood for 16 months

इसी के चलते रीवा शहर में बैठकों का दौर शुरु हो गया है। रीवा प्रशासनिक व्यवस्था की बात करे तो सबसे अधिक नगर निगम ही प्रदेश सरकार बदलने के बाद से चर्चाओं में रहा। निगम आयुक्त सभाजीत यादव द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्यवाहियों के बाद देश की राजधानी दिल्ली तक मामलो की चर्चाएं होती रही। नगर निगम में एक बार फिर चर्चाओं का माहौल गरम है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद निगम में हुए कई बंदरबाट, अनियमितताओं में जनप्रतिनिधियों व निगम के अधिकारियों की जांच बैठ गई थी, कईयों पर कार्यवाही भी हुई, अब सरकार को खतरे में देख एक बार फिर से इन घोटाले में फंसे लोगों के हौसले बुलंद होने लगे है, वजह यदि भाजपा प्रदेश में दोबारा सरकार बनाती है तो उनका दबदबा एक बार फिर से बढ़ जाएगा। नगर निगम में हलचल मची हुई है, कांग्रेस सरकार में हुए तबादले वाले अधिकारी भी दोबारा निगम आने के सपने देखने लगे है। वहीं यदि भाजपा की सरकार बनती है तो इस वास्तविकता को नकारा भी नहीं जा सकता कि कांग्रेस का टैग लगा चुके कुछ अधिकारियों को भी परेशानी होगी। वहीं भ्रष्टाचारों की जांच, तबादलों, विकास कार्यो सहित कई कार्य प्रभावित भी होंगे। हालांकि ााजपा का प्रदेश में दोबारा सरकार में आना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है। कांग्रेसियों में भी सरकार से जाने का डर शहर में साफ दिख रहा है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story