रीवा

Rewa में गुंडई में उतारू हुआ जोगिनहाई टोल प्लाजा, फास्टटैग Black Listed कर रहे, नकद मांग रहे 70 रुपए, आपत्ति उठाने पर कर रहे मारपीट

Rewa में गुंडई में उतारू हुआ जोगिनहाई टोल प्लाजा, फास्टटैग Black Listed कर रहे, नकद मांग रहे 70 रुपए, आपत्ति उठाने पर कर रहे मारपीट
x
Rewa में गुंडई में उतारू हुआ जोगिनहाई टोल प्लाजा, फास्टटैग Black Listed कर रहे, नकद मांग रहे 70 रुपए, आपत्ति उठाने पर कर रहे मारपीट..रीवा (Rewa) : जोगिनहाई टोल प्लाजा (Joginhai Toll Plaza) अवैध टोल वसूली को लेकर फिर विवादों में है। इस मर्तबा फास्टटैग को ही ब्लैक लिस्टेड (Black Listed) कर दोगुना राशि वसूली जा रही है। वाहन चालकों से 35 की जगह 70 रुपए वसूला जा रहा है। आपत्ति दर्ज करने पर मारपीट तक की जा रही है।

रीवा (Rewa) : जोगिनहाई टोल प्लाजा (Joginhai Toll Plaza) अवैध टोल वसूली को लेकर फिर विवादों में है। इस मर्तबा फास्टटैग को ही ब्लैक लिस्टेड (Black Listed) कर दोगुना राशि वसूली जा रही है। वाहन चालकों से 35 की जगह 70 रुपए वसूला जा रहा है। आपत्ति दर्ज करने पर मारपीट तक की जा रही है।

ज्ञात हो कि भू तल परिवहन मंत्रालय ने पूरे देश के टोल नाकों में फास्टटैग अनिवार्य कर दिया है। फास्टटैग से ही टोल की वसूली के निर्देश है। रीवा में भी अब तक यह अनिवार्य ही था। चार नाकों में यह व्यवस्था लागू है। लेकिन फास्टटैग लगे वाहनों से भी जोगिनहाई टोल प्लाटा अवैध वसूली करने लगा है।

फास्टटैग को ब्लैक लिस्टेड बताकर दोगुनी राशि मांगी जा रही है। जबकि वाहन चालकों के खाते में राशि भी रहती है। इसके बाद भी फॉस्टटैग से राशि न काटकर नगद मांगा जा रहा है। 35 की जगह 70 रुपए वसूले जा रहे हैं। हद तो यह है कि टोल प्लाजा के कर्मचारी परिवार के साथ जाने वालों के साथ भी बदसलूकी करने से नहीं चूकते। पहले फास्टटैग न लगने होने पर भी दोगुना राशि वसूल रहे थे। अब लगने के बाद ब्लैक लिस्टेड बताकर मनमानी की जा रही है।

एसपी से की गई शिकायत

दो दिन पहले ही मऊगंज से सज्जन सरकारी काम को लेकर रीवा आए थे। रीवा आते समय भी जोगिनहाई टोल प्लाजा में उन्हें फास्टटैग लगे होने के बाद भी रोका गया था। ब्लैक लिस्टेड बताया गया। हालांकि रीवा आते समय 35 रुपए नकद देकर वह चले आए लेकिन वापस लौटते समय उन्हें फिर रोक लिया गया। 70 रुपए नगद मांगने लगे। रुपए नहीं देने पर जाने नहीं दिया गया।

इसके बाद पीडि़त व्यक्ति ने एसपी रीवा से मदद मांगी। एसपी ने रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी से संपर्क करने को कहा। इसके बाद उन्हें टोल प्लाजा से जाने मिला। इतना ही नहीं, यहां हर वाहनों को इसी तरह से परेशान किया जा रहा था।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story