मध्यप्रदेश

Rewa Breaking News : छुहिया घाटी में फिर हुआ हादसा, खराब सड़क बनी कारण...

Aaryan Dwivedi
19 Feb 2021 5:29 PM GMT
Rewa Breaking News : छुहिया घाटी में फिर हुआ हादसा, खराब सड़क बनी कारण...
x
छुहिया घाटी में फिर हुआ बड़ा हादसा, खराब सड़क बनी कारण... रीवा। जिले के गोविन्दगढ़ थाना अंतर्गत छुहिया घाटी में एक ट्रक पल्टा खाते हुये नीचे घाटी में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगो गंभीर रूप से घायल हुये है। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुची और घायलों को अस्पताल ले गई। वही घटी घटना को लेकर जांच कर रही है।

छुहिया घाटी में फिर हुआ हादसा, खराब सड़क बनी कारण...

रीवा। जिले के गोविन्दगढ़ थाना अंतर्गत छुहिया घाटी में एक ट्रक पल्टा खाते हुये नीचे घाटी में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगो गंभीर रूप से घायल हुये है। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुची और घायलों को अस्पताल ले गई। वही घटी घटना को लेकर जांच कर रही है।

बस को बचाने के चलते हुई दुर्घटना

बताया जा रहा है कि सीधी की ओर से ट्रक आ रहा था। जैसे छुहिया घाटी के मड़वास मोड़ के पास पहुचा तो विपरीत दिशा से जा रही बस का चालक अपनी बस निकाला रहा था। बस को बचाने के चक्कर में ट्रक पटरी से नीचे उतर गया और नीचे खाई में जा गिरा।

हादसों से दहला हुआ है छुहिया घाटी

इन दिनों छुहिया घाटी में हो रहे आये दिन हादसों के चलते उक्त क्षेत्र दहला हुआ है। चार दिन पूर्व ही खचाखच यात्रीयों से भरी बस नहर में गिर गई थी। जिससे बस में सबार 53 यात्रियों की अब तक में मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी नहरों में शव की तलाश प्रशासन कर रहा है, इसी बीच छुहिया घाटी में ट्रक पलटने जाने की जानकारी लगते ही प्रशासन के कान खड़े हो गये।

खराब सड़क बन रही कारण

छुहिया घाटी की जर्जर सड़क के चलते आये दिन हादसे सामने आ रहे है। घाटी के दुर्गम मोड़ और टूटी हुई सड़कों के चलते जंहा अघोषित जाम लग रहा है वही दुर्घटनाये भी हो रही है। हादसों के बाद प्रशासन की नींद टूटी और उक्त मार्ग को बनाने के लिये जुट गया है।

मध्यप्रदेश के रीवा में सबसे मंहगा पेट्रोल, हुआ 100 के पार, जानिए आपके शहर में Petrol - Diesel के दाम

Next Story